आज की पोस्ट में हम आपको बताएंगे Voter id card apply online 2022 करने का तरीका l यदि आपके पास पहले से ही Voter id card है और आप उसमें किसी प्रकार का संशोधन कराना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया भी आपको आज की पोस्ट में बताई जाएगी l दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की तरह ही एक और जरूरी काम है जिसका काम केवल vote डालने के लिए नहीं होता, बल्कि इससे और भी कार्य किए जा सकते हैं l
Voter id card apply online 2022
दोस्तों अगर आप ने भी इससे पहले वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है और आप स्वयं का एक वोटर आईडी कार्ड बनाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें l हम आपको बताएंगे कि voter id card कैसे बनाएं, और यदि बन चुका है तो इसमें सुधार कैसे कराएं l इसी के साथ साथ हम आपको बताएंगे कि voter id card की physical copy घर पर कब डिलीवरी की जाएगी एवं वोटर आईडी कार्ड बनने में कितना समय लगेगा l तो आइए जानते हैं l
Voter id card क्या है
दोस्तों Voter id card एक प्रकार का पहचान पत्र होता है l जिसमें व्यक्ति के विवरण होते हैं जैसे उसका नाम, पता और जन्मतिथि इत्यादि l Voter id card विशेष रुप से उन व्यक्तियों के लिए बनाया जाता है जो vote डालने की पात्रता रखते हो l ऐसे व्यक्ति जो vote डालने की पात्रता रखते हो तो उन्हें voter id card जरूर बनवाना चाहिए, बिना वोटर आईडी के vote नहीं डाला जा सकता है l
Voter id card apply online 2022 overview
| Topic | Voter id card apply online 2022 |
| Organization | National Voter’s Service Portal |
| Article type | Voter id card |
| Apply process | Online |
| Correction process | Online |
| Delivery | within 2 week |
| voter id generate | within 2 week |
| Official website | nvsp.in |

Voter id card correction in name
दोस्तों यदि आपने पहले से ही वोटर आईडी कार्ड बना लिया है या आपके घर में किसी सदस्य का वोटर आईडी कार्ड बना हुआ है जिसमें उनका नाम सही नहीं है और आपसे सही कराना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं l ध्यान रहे कि जो नाम आपको सही कराना हो उस नाम को सही कराने के तौर पर आपको एक प्रूफ देना होगा, प्रूफ के लिए आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक इत्यादि दस्तावेज का भी उपयोग कर सकते हैं l बशर्ते इन दस्तावेज में आपका नाम सही होना चाहिए l {form 8 भरेंगे}
Voter id card correction in dob
दोस्तों अगर आप के वोटर आईडी कार्ड में आपकी जन्म तिथि गलत लिखी है तो उसे फौरन सही कराएं l जन्मतिथि सही कराने के लिए भी आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए आपके पास कोई ऐसा दस्तावेज होना जरूरी है जिसमें आप की जन्मतिथि सही हो l वे दस्तावेज आपको अपलोड कर देना है l सभी जानकारी सही होने के बाद वोटर आईडी कार्ड में जन्मतिथि सही कर दी जाएगी l {form 8 भरेंगे}
- Cracker Licence क्या है और कैसे बनाएं
- प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022
- Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana
- Learning licence apply online 2022
Voter id card apply online 2022
तो दोस्तों अगर आपने भी इसके पहले नहीं किया है आवेदन और बनाना चाहते हैं स्वयं का एक वोटर आईडी कार्ड, तो नीचे हमने बताया है कि किस प्रकार आप वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं l इसके लिए आपको कहीं पर भी जाने की जरूरत नहीं है l
- वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप playstore से Voter helpline app download कर लीजिए
- उसके बाद इस app को खोलें
- पहले अपना profile बनाए जिसके लिए, Mobile number & password सेट करें
- अब आपको app में कई सारे ऑप्शन मिलेंगे – Voter Registration, Results, Candidate information, Election, Complaint, EVM
- इनमें से आपको Voter registration पर क्लिक करना है
- उसके बाद New Voter Registration (Form 6) पर क्लिक करना है
- Let’s start पर क्लिक करें
- अब आपको राज्य, शहर, एवं पते का पूरा चयन करना है
- उसके बाद जन्मतिथि भरना है l साथ ही Age proof के लिए आपको Pan card, Birth certificate, Class 10th marksheet, passport इत्यादि में से कोई एक दस्तावेज अपलोड करना है
- उसके बाद Next करें
- अब आपको बाकी जानकारी भी अपने अकॉर्डिंग भरना है
- बेसिक जानकारी में आपको अपना Mobile number, Aadhaar card, address & email id सही सही भरना है
- पूरा फॉर्म भरने के बाद एक बार अच्छी तरह से Preview कर दीजिए
- अब फॉर्म submit कर दीजिए
- उसके बाद आपको एक refrence number दे दिया जाएगा, इसे नोट कर के रख ले
- तो दोस्तों इस तरह से आप नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं l
Voter id card eligibility
दोस्तों नया वोटर आईडी कार्ड बनाने से पहले आप यह जांच करने की आपस की पात्रता रखते हैं या नहीं –
- आवेदक जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो वोटर आईडी कार्ड बना सकता है
- जो भारत का नागरिक हो वह वोटर आईडी कार्ड बना सकता है
Voter id card delivery कब होगी
दोस्तों जैसे ही आप नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर देते हैं और उसके बाद आपका आवेदन अप्रूव किया जाता है तो 1 हफ्ते के अंदर आपका वोटर आईडी कार्ड बना दिया जाएगा और उसके बाद pvc card के रूप में उसे संबंधित पते पर पहुंचा दिया जाएगा, जिसके लिए 2 से 3 हफ्ते तक भी लग सकते हैं l
Conclusion
तो दोस्तों आज की पोस्ट में हमने आपको बताया कि Voter id card apply online 2022 कैसे करते हैं और इसमें यदि नाम या जन्मतिथि में सुधार करवाना हो तो कैसे करते हैं और कौन सा फॉर्म भरना है l उम्मीद करते हैं कि बताए गए तरीके के मुताबिक आप अपने लिए भी वोटर आईडी कार्ड बना लेंगे l यदि आवेदन के समय कोई परेशानी आए तो कमेंट करके जरूर पूछें l
FAQs related to Voter id card apply online 2022
ऐसी स्थिति में अब आप को फिर से voter id card के लिए आवेदन करना होगा l ध्यान रहे कि आवेदन के समय जितने भी दस्तावेज आप अपलोड करेंगे वह सभी मूल रूप से सही होना चाहिए, अन्यथा आपका आवेदन दोबारा निरस्त किया जा सकता है l
जी नहीं! वोटर आईडी कार्ड वही लोग बना सकते हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो l
कृपया इसके लिए हमारा दूसरा आर्टिकल पढ़ें l
