MP E Uparjan Portal Rabi 2022 – 23 | ई उपार्जन पंजीयन 2022-23

mp euparjan.nic.in 2022-23 | mp e uparjan 2022 23 | mp uparjan 2022 | mp e uparjan 2022 | e uparjan 2022 23 rabi | e uparjan mp 2022-23 :गेहूं उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए जिले के किसान अपने मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन की सुविधा के लिए किसान पंजीकरण की व्यवस्था को आसान और सुविधाजनक बनाया गया है। अब किसान घर बैठे अपने मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। राज्य के किसानों की आय बढ़ेगी, इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा MP E Uparjan 2022 योजना को शुरु किया गया है। एमपी के किसानो को इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा जो समर्थन मूल्य पर अपनी फसल को सरकार को बेचना चाहते है। हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको इस MP E Uparjan 2022 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है।गेहूं, चना, सरसों एवं अन्य रबी फसलें बेचने के लिए किसान पंजीयनरबी फसल की कटाई इस माह के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी, अधिक से अधिक किसान अपनी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मंडियों में बेच सकें इसके लिए अब अलग-अलग राज्य सरकारों के द्वारा पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है |

रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन पंजीयन की नवीन व्यवस्था

किसानों को फसल बेचने हेतु SMS की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं अब किसान स्वयं स्लॉट बुकिंग कर अपनी पंसद के उपार्जन केन्द्र का चयन और विक्रय हेतु दिनांक तथा समय का चयन कर सकेंगे। स्लॉट बुकिंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी

  • दिनांक 23 मार्च 2022 से www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था चालू है।
  • इस लिंक की जानकारी SMS के माध्यम से मोबाईल पर निरंतर प्रेषित की जा रही है।
  • पंजीकृत/सत्यापित कृषक स्वयं के मोबाडल/एमपी ऑनलाईन/सीएससी/ग्राम पंचायत/लोक सेवा केन्द्र/इन्टरनेट कैफे/उपार्जन केन्द्र से स्‍लॉट बुकिंग कर सकेंगे।
  • स्लॉट बुकिंग हेतु कृषक के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाड़ल पर OTP भेजा जाएगा, जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
  • कृषक अपनी उपज विक्रय करने हेतु दो पारी में से कोर्ड एक पारी (प्रातः 9.00 से दोपहर 1.00 बजे अथवा दोपहर 2.00 से 6.00 बजे) का स्लॉट चुन सकते हैं।
  • उपार्जन का कार्य सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा।
  • कृषक द्वारा फसल विक्रय हेतु बुक सलॉट की वैधता अवधि 3 कार्य दिवस होगी।
  • कृषक द्वारा सलॉट बुकिंग करने के उपरांत उपार्जन केन्द्र का नाम, विक्रय योग्य मात्रा एवं विक्रय की दिनांक की जानकारी का प्रिन्ट निकाला जा सकेगा जिसकी SMS से भी सूचना दी जाएगी।
  • कृषक द्वारा विक्रय की जाने वाली संपूर्ण उपज की स्लॉट बुकिंग एक समय में ही करनी होगी। आंशिक सलॉट बुकिंग/आंशिक विक्रय नहीं किया जा सकेगा।

MP E Uparjan 2022 23

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन स्तर पर MP E Uparjan Portal लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान सरकार द्वारा निर्धारित सरकारी दर पर गेहूं / चना / मसूर / सरसों (राईड़ा) बेच सकते हैं और इसके लिए बेचने से पहले किसान को ई उपार्जन पंजीयन करना होगा। Kisan Panjiyan प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं, Online MP EUparjan Farmer Registration पंजीयन केन्द्रो के आलावा अब किसान घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से मोबाईल, कंप्यूटर से भी किसान पंजीयन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल 2022 

योजना का नामMP E Uparjan 2022 – 23
उद्देश्यकिसान का फसल पंजीयन
इनके द्वारा शुरू की गयीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीराज्य के किसान भाई
पोर्टल लॉन्च तिथि05 फरवरी 2022
रबी किसान पंजीयन की अंतिम तिथि05 मार्च 2022
गेहूं, चना, मसूर, सरसों की खरीदी शुरू होने की दिनांक25 मार्च 2022
गेहूं, चना, मसूर, सरसों खरीदी की अंतिम दिनांक15 मई 2022
ऑफिसियल वेबसाइटmpeuparjan.nic.in
MP E Uparjan 2022 -23 के मुख्य उद्देश्य

आपको बता दे की इस पोर्टल के माध्यम से पिछले वर्ष जो ऑनलाइन प्रक्रिया की गई थी उसके कारण मध्य प्रदेश के किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ा था और बहुत सारे किसान ऐसे भी थे जिनका किसान पंजीयन नहीं हो पाए थे। जिसके कारण उनको अपनी फसल को समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर अपनी फसल को बेचना पढ़ा था। किसानो की इन परेशनियो को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार एमपी ई उपार्जन पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीकरण प्रक्रिया (OnlineFarmer Registration Process) को ऑनलाइन शुरु कर दिया है। इस साल एमपी राज्य के किसान ई-उपार्जन के लिए सार्वजनिक डोमेन में ई प्रोक्योरमेंट पोर्टल(MP E Uparjan Portal) पर अपना किसान ई किसान पंजीयन कर सकेंगे। इससे किसानो के पैसे और समय दोनों की बचत होगी।

मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल 2022 के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस पोर्टल पर राज्य के लोग घर बैठे अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।
  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी किसान भाई उठा सकते है ।
  • राज्य के किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी इस योजना का लाभ उठा सकते है ।
  • मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल 2022 के माध्यम से किसानो को पंजीकरण करने में कोई परेशानियों नहीं होंगी ।
  • ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से लोगो के समय की भी बचत होगी ।
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने के लिए किसान को इस बार वह तीन तारीखें भी बतानी होगी, जिनमें अनाज लेकर वह खरीदी केन्द्र पर आएगा।

मध्य प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल 2022 पंजीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मध्य प्रदेश के जो किसान भाई इस ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते है तो उन्हें कुछ बातो पर ध्यान देना होगा जो हमने नीचे दिए दिए हुए है ।

  • इस वर्ष मध्य प्रदेश की सभी किसान अपने आधार कार्ड नंबर और समग्र आईडी के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है ।
  • यदि आपके पास समग्र आईडी नहीं है तो आप MP E Uparjan Portal पर पंजीकरण नहीं कर सकते उसके लिए आपको पहले समग्र आईडी के लिए आवेदन करना  होगा ।
  • पंजीयन के लिए आधार अथवा समग्र आई डी का होना अनिवार्य है।
  • आवेदक द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करने समय अपने द्वारा दर्ज की गई बैंक खाता जानकारी की जांच करनी चाहिए।
  • मध्य प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल 2022 पर रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इस पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना चाहिए।
  • पंजीकरण के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी इसको आपको संभाल कर रखनी होगी । पंजीयन के पश्चात्, पावती प्रिंट करें तथा खरीदी के समय पावती ले जाना अनिवार्य है।

मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल पात्रता

  • मध्य प्रदेश के सभी किसान अपने आधार कार्ड नंबर और समग्र आईडी के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
  • यदि आपके पास समग्र आईडी नहीं है, तो आप इस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर सकते हैं, इसके लिए आपको पहले समग्र आईडी के लिए आवेदन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए आधार या पूरी आईडी होना अनिवार्य है।
  • मध्यप्रदेश ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल 2022-23 पर रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।

एमपी ई उपार्जन 2022 पंजीकरण के दस्तावेज़

  • आवेदक की समग्र आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • ऋणपुस्तिका
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

MP E Uparjan 2022- 23 पोर्टल पर किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

राज्य के इच्छुक लाभार्थी अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे ।

  • सर्वप्रथम आवेदक को एमपी ई उपार्जन की Official Website पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको रबी 2022- 23 का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर आगे का पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको रवि उपार्जन वर्ष 2022- 23 हेतु किसान पंजीयन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर एक और नया पेज खुलेगा।
  • यहां आपको कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिखाई देंगे जैसा कि लेख में दिया गया है।
  • दिए गए सभी दिशा-निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़े और फिर आपको अपना मोबाइल नंबर, किसान कोड या समग्र आईडी डालनी होगी।
  • इसके पश्चात् आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा ।
  • Search के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस पंजीकरण फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी, जैसे अपना बैंक खाता विवरण, भूमि के स्वामित्व का विवरण और खरीद केंद्र का विवरण आदि दर्ज करना होगा ।
  • सही जानकरी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सफल पंजीकरण के बाद आपको तुरंत आवेदन संख्या और पावती संख्या मिल जाएगी।
  • केवल इस पावती संख्या से ही आप अपनी फसल को खरीद केंद्र पर बेच सकेंगे।
  • इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा ।

वर्तमान में किसान पंजीयन सत्यापन व्यवस्था

रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 में किसान पंजीयन सत्यापन प्रणाली में कुछ बदलाव किए गए हैं। SDM / तहसीलदार निम्नलिखित आधार पर ऑनलाइन किसान पंजीयन उपरांत सत्यापन करेंगे।

  • यदि किसान पंजीयन केंद्र समिति के अलावा अन्य माध्यमों से पंजीकरण करवाता है, तो उसका सत्यापन किया जाएगा।
  • यदि किसान की भूमि के नाम में अंतर है, तो ऐसे किसान पंजीयन को तहसीलदार/SDM द्वारा सत्यापित भी किया जाएगा।
  • पिछले वर्ष के रकबा में 50% की वृद्धि हुई है, इस तरह के पंजीयन को भी सत्यापित किया जाएगा।
  • यदि किसान का पंजीयन में 4 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर है, तो सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
  • सिकमी / बटाईदार पंजीयन सत्यापित किया जाएगा।

किसान पंजीयन सत्यापन उपरांत किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती हैं, तो पंजीयन सत्यापन के साथ, क्षेत्र संशोधन / पंजीयन निरस्त किया जा सकता है।

समर्थन मूल्य खरीद योजना मध्यप्रदेश 2022-2023 | सरसों का समर्थन मूल्य 2022

रबी वर्ष 2022-23 में मोबाइल से ऑनलाइन किसान पंजीयन कैसे करें? (How to do online farmer registration from mobile?)

यदि किसान स्वयं अपने मोबाइल से किसान पंजीयन करना चाहता हैं तो MP Kisan App के माध्यम से MP E Uparjan Panjiyan कर सकता हैं तो मोबाइल से किसान पंजीयन कैसे करे ? के बारे में जानते हैं :-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें|
  • और MP Kisan App Search करे और इसे Install करे|
  • मोबाइल में MP Kisan App खोले|
  • अब ई उपार्जन पंजीयन पर क्लिक करे|
  • ई उपार्जन पंजीयन हेतु खाता सूची पर क्लिक करे |
  • और जहां की भूमि हैं वह जिला, तहसील, राजस्व गाँव, और खसरा का चयन कर जमा पर क्लिक करे |
MP Kisan App Kisan Panjiyan
  • अब आपके भूमि खाते के सरे खसरे दिखाई देंगे|
  • खसरों का चयन करे और जमा करे पर क्लिक करे|
MP Kisan App Kisan Panjiyan
  • जानकारी हेतु सहमती प्रदान करे|
  • आधार सत्यापन हेतु आधार नंबर प्रविष्ट करे और जमा करे |
  • अब आपके आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा |
  • OTP प्रविष्ट करे और जमा करे |
  • किसान अपनी समग्र आईडी चेक करे और जमा करे |
  • जाति का चयन करे और भण्डारण केंद्र सेलेक्ट करे |
  • फसल विक्रय हेतु 3 दिनंकें चुने |
  • अब जमा करे |
  • जमा करते ही आपकी स्क्रीन पर सफलतापूर्वक पंजीयन के साथ किसान कोड दिखाई देगा|
  • और आपके मोबाइल पर किसान पंजीयन कोड के साथ SMS प्राप्त होगा|
MP Kisan App Kisan Panjiyan

MP E Uparjan 2022- 23 मोबाइल ऍप डाउनलोड कैसे करे ?

  • सबसे पहले आपको मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको यहाँ  mp e uparjan लिखकर सर्च करना है।
  • इसके बाद आपको Highest Rated Apps डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।
  • इस MP E Uparjan Mobile App की मदद से आप सभी रबी फसलों का पंजीयन कर लाभ उठा सकेंगे।
  • ई उपार्जन पोर्टल  पर अपना मोबाइल नंबर और समग्र आईडी नंबर डालकर मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

किसान पंजीयन कैसे निकालें? How to find farmer registration?

आप जानना चाहते हैं की किसान पंजीयन कैसे निकालें? तो आप किसान पंजीयन सर्च करने के लिए e-panjiyan mp की वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in/MPeUparjan/Home.aspx जाकर निकल सकते हैं. सबसे पहले आपको सीजन और वर्ष सेलेक्ट करना होगा कि आप कौन सी फसल और कौन से वर्ष का पंजीयन निकलना चाहते हैं? किसान पंजीयन देखने के लिए आपको फसल सोयाबीन, उड़द, मक्का, सरसों, चना, प्याज, गेहूं, लहसुन पंजीयन जिसका भी हैं, चुनना होगा।

How to search farmer registration? किसान पंजीयन कैसे सर्च करें?

  • http://mpeuparjan.nic.in/MPeUparjan/Home.aspx लिंक पर क्लिक करे।
  • फसल और वर्ष का चयन करें।
  • अब आपके सामने http://mpeuparjan.nic.in/WPMS2021/MainPage.aspx का पेज खुलेगा।
  • उस पेज पर आपको ” किसान कोड से पंजीयन सम्बंधित जानकारी प्राप्त करे ” का आप्शन दिखाई देगा।
  • उस लिंक पर क्लिक करे और एक पॉपअप विंडो खुलेगी।
  • आप किसान सर्च वाले पेज पर पहुँच जायेंगे।
  • उस पेज पर आप किसान पंजीयन के आलावा अपने मोबाइल नंबर से पंजीयन सर्च कर सकते हैं या अपनी समग्र आई डी से पंजीयन सर्च कर सकतें हैं।
  • मोबाइल नम्बर से किसान पंजीयन देखने के लिए उचित आप्शन चुने और कूट शब्द लिखकर “किसान सर्च करें” पर क्लिक करें।
  • अब आपको पंजीयन आवेदन की जानकारी दिखाई देगी।
  • आप पंजीयन जानकारी की प्रिंट निकल सकते हैं।

यह भी पढ़े :- अपना किसान पंजीयन कैसे देखें

MP E Uparjan आवेदन स्थिति जानने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको रबी 2022-23 के विकल्प दिखाई देगा,
  • अब आपको रबी 2022-23 पर क्लिक कर देना।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पॉपअप पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको किसान पंजीयन/आवेदन सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको एप्लीकेशन नंबर डालना है और सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आपके द्वारा क्लिक करने के बाद आवेदन स्थिति आपके सामने आ जाएगी।

MP किसान पंजीयन कैसे निकाले?

आप जानना चाहते हैं की किसान पंजीयन कैसे निकालें? तो आप किसान पंजीयन सर्च करने के लिए e-panjiyan mp की वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in/ mpeuparjan/ Home. aspx जाकर निकल सकते हैं.

अपना किसान पंजीयन कैसे देखें?

एसएमएस के माध्यम से पंजीकरण
संदेश बॉक्स में टाइप के लिए प्रारूप है – “किसान GOV REG < नाम > , <राज्य का नाम>, <जिला का नाम>, <ब्लॉक का नाम >” (राज्य, जिला और ब्लॉक के नाम के केवल पहले 3 वर्णों की आवश्यकता होती है)
संदेश लिखने के बाद 51969 या 7738299899 पर भेज दें

खरीफ फसल का पंजीयन कैसे देखें?

पूर्व बर्ष की भांति सहकारी समिति/SHG/FPO/FPC द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र पर जाकर
तहसील कार्यालय मे सुविधा केंद्र पर जाकर
जनपद कार्यालय मे स्थापित सुविधा केंद्र पर जाकर
ग्राम पंचायत मे स्थापित सुविधा केंद्र पर जाकर
स्वयं के मोबइल या कंप्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकर

MP किसान आईडी क्या है?

केंद्र सरकार (Government of India) किसानों (Farmers) के लिए यूनिक फार्मर आईडी (Unique farmer ID) यानी पहचान पत्र बनाने की तैयारी कर रही है. … इस डेटाबेस के आधार पर किसानों का विशिष्‍ट किसान पहचान पत्र बनेगा. क्या है सरकार की योजना- केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि अभी इस पर चर्चा ही हुई है.

MP E Uparjan Portal Rabi 2022 – 23 के बारे में समस्त जानकारी बताई गई। यह जानकारी हमारे सभी मध्य प्रदेश वासियोंके लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उनके साथ शेयर करें। MP E Uparjan Portal Rabi 2022 – 23 से संबंधित सभी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। आप चाहे तो गूगल पर IMP News सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !

अगर आपको MP E Uparjan Portal Rabi 2022 – 23 के बारे में यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। अगर आपको कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। IMP News आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए IMP News को follow करे Facebook, Twitter पर और Subscribe to Nagar Computers Sandhara by Email और YouTube Channel को |