Personal Loan Kaise Le in Hindi 2024

वर्तमान समय में विभिन्न प्लेटफार्म मौजूद है जहां से आसानी से पर्सनल लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके पर्सनल लोन को लिया जा सकता है।‌ विभिन्न बैंको ने अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन की सुविधा दे रखी है ऐसे में वहां पर पर्सनल लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके पर्सनल लोन लिया जा सकता है इसके अलावा विभिन्न फाइनेंशियल कंपनियों ने अपने मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किए हुए हैं तो किसी ट्रस्टेड मोबाइल एप्लीकेशन का चयन करके उसके जरिए भी आप पर्सनल लोन ले सकते हैं।

इस लेख में आगे हम आपको पर्सनल लोन लेने की पूरी स्टेप बाय स्टेप जानकारी बताएंगे जैसे ही आप इस लेख को अंतिम तक पढ़ेंगे उसके बाद में बताई जाने वाली प्रक्रिया को फॉलो करके पर्सनल लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके आप आसानी से पर्सनल लोन ले सकेंगे। आपको कितना पर्सनल लोन मिल सकता है कितने समय के लिए मिल सकता है तथा पर्सनल लोन लेने के लिए क्या करना होगा। यह संपूर्ण जानकारी आज आप इस लेख के माध्यम से जान जाएंगे पर्सनल लोन लेने के लिए उससे जुड़ी हुई जानकारी को जानने के लिए आप इस लेख को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

Personal Loan Kaise Le in Hindi 2024

पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको यह चयन करना होगा कि आखिर में आप बैंक के द्वारा पर्सनल लोन लेना चाहते हैं या फिर किसी फाइनेंशियल कंपनी के द्वारा या फिर किसी फाइनेंशियल कंपनी के एप्लीकेशन के द्वारा लोन लेना चाहते हैं। तो सबसे पहले तो आप पर्सनल लोन लेने के लिए प्लेटफार्म का चयन करें। चयन करने के बाद में आप उससे संबंधित संपूर्ण जानकारी को हासिल करें। सभी बैंकों के द्वारा तथा फाइनेंशियल कंपनियों के द्वारा अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर पर्सनल लोन को लेकर जानकारी दी हुई है ऐसे में वहां से जानकारी जानी जा सकती है।

इसके अलावा अगर आप किसी फाइनेंशियल कंपनी के एप्लीकेशन से लोन लेते हैं तो उस एप्लीकेशंस के माध्यम से आपको पर्सनल लोन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी हासिल हो जाएगी और उस जानकारी को जानने के बाद ही आपको लोन लेना है या नहीं इस बात का निर्णय लेना है। अगर आप लोन के लिए बैंक का चयन करते हैं तो आप नजदीकी बैंक शाखा में विजिट करके भी लोन से संबंधित जानकारी को जान सकते है।

Personal Loan कितना मिलेगा?

अलग-अलग बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए पर्सनल लोन के लिए अलग-अलग राशी निर्धारित की हुई है और उसी को देखते हुए ग्राहक को पर्सनल लोन की राशि प्रदान की जाती है। आगे टेबल के माध्यम से कुछ बैंकों से मिलने वाली पर्सनल लोन की राशि आपको बताई जाएगी फिर आप अपनी आवश्यकता अनुसार किसी भी बैंक में लोन राशि के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इन बैंकों के अलावा आप फाइनेंशियल कंपनियों के एप्लीकेशन से भी लोन ले सकते हैं उनकी ऑफिशियल वेबसाइट से भी लोन ले सकते हैं लेकिन आपको ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म का चयन करना होगा। कुछ फाइनेंशियल कंपनियों के एप्लीकेशन से मिलने वाली लोन राशि भी आपको आगे टेबल के माध्यम से बताई जायेगी तो अगर आपको उतनी लोन राशि चाहिए तो उसके लिए भी आप आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Personal Loan कितनी ब्याज दर पर मिलेगा

Personal Loan कि अगर बात की जाए तो अलग-अलग बैंकों ने तथा फाइनेंशियल कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग ब्याज दर तय की हुई है और उसी के आधार पर ग्राहको को लोन दिया जाता है और फिर ग्राहक को लोन लेने पर उस ब्याज दर के अनुसार ही लोन राशि को चुकाना होता है। कुछ बैंकों की ब्याज दर 10% से शुरू होती है जो की वार्षिक ब्याज दर रहती है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ बैंकों की ब्याज दर इससे भी अधिक रहती है।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ब्याज दर ( प्रतिवर्ष ) 11.11% से लेकर 15.30% तक है। इसके अलावा बैंक ऑफ़ बड़ौदा बैंक की ब्याज दर (प्रतिवर्ष) 11.05% से 18.75% तक है, एचडीएफसी बैंक की ब्याज दर (प्रतिवर्ष) 10.50% तक हैं। इसी प्रकार अन्य बैंकों की ब्याज दर भी अलग-अलग है। इस बात का भी ध्यान रखें कि समय-समय पर ब्याज दर में बदलाव होता रहता है तो जब भी आप लोन के लिए आवेदन करें एक बार ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से जानकारी को अवश्य जाने या फिर संबंध नजदीकी बैंक शाखा में जाकर संपूर्ण जानकारी को जानें और उसके बाद लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

Personal Loan कितने समय के लिए मिलेगा

Personal Loan कुछ बैंकों के द्वारा 5 वर्षों तक के लिए प्रदान किया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ बैंकों के द्वारा 8 वर्षों तक के लिए भी प्रदान किया जाता है। अनेक बैंकों के द्वारा केवल 5 वर्षों तक के लिए ही पर्सनल लोन की राशि प्रदान की जाती है 5 वर्षों में ही आसान ईएमआई के द्वारा पर्सनल लोन की राशि को चुकाना होता है। वही जब आप लोन के लिए आवेदन करते हैं तब आपको पूरी जानकारी बताई जाती है कि आखिर में आपको कितने समय में लोन राशि को चूकना है तथा अन्य जानकारियां भी बताई जाती है।

Personal Loan के लिए आवेदन कैसे करें

Personal Loan के लिए वर्तमान समय में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है ऑनलाइन में बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है तथा वहीं दूसरी तरफ ऑफलाइन में नजदीकी बैक शाखा में जाकर वहां से संपूर्ण जानकारी को जानकर आसानी से लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। लगभग सभी बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए वेबसाइट उपलब्ध करवाई हुई है ऐसे में आप जिस भी बैंक से लोन लेना चाहते हैं उसकी वेबसाइट को गूगल में सर्च कर सकते हैं आपको ऑफिशल वेबसाइट मिल जाएगी और वहां से आप आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके लोन राशि को प्राप्त कर सकेंगे।