Branch App Se Loan Kaise Le की जानकारी को जानकर आप भी ब्रांच ऐप में लोन राशि के लिए आवेदन करके लोन राशि को ले सकते हैं। दोस्तों अगर आपको लोन की आवश्यकता है और अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो ब्रांच ऐप से लोन राशि लेने के लिए आपको आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और फिर पात्र होने पर आपको लोन राशि दे दी जाएगी।
ब्रांच ऐप से लोन लेने के लिए आपको सबसे पहले संपूर्ण जानकारी को हासिल करना होगा उसके बाद में आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और पात्र होने पर आपको लोन राशि प्रदान की जाएगी। अनेक व्यक्तियों ने वर्तमान समय में ब्रांच एप्लीकेशन में लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके लोन राशि को लिया हुआ है ठीक उसी प्रकार आप भी लोन राशि को ले सकते हैं। अगर आप ब्रांच ऐप से लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए ध्यान पूर्वक इस लेख को पढ़े।
Branch App क्या है?
ब्रांच ऐप एक ऐसा ऐप है जो की लोन राशि प्रदान करता है। इस ऐप की सहायता से कोई भी व्यक्ति 750 रुपए से लेकर ₹50000 तक की लोन राशि ले सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर ब्रांच ऐप मौजूद है जहां से इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
19 मार्च 2015 को इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया गया था। और तभी से इस एप्लीकेशन के द्वारा लोन प्रदान किया जा रहा है। लगातार व्यक्तियों को जैसे-जैसे इस ऐप के बारे में पता चल रहा है आवश्यकता पड़ने पर वह इस एप्लीकेशन में लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं ठीक उसी प्रकार आप भी कर सकते हैं।
Branch App से लोन लेने पर लगने वाली ब्याज दर
ब्रांच ऐप कंपनी के द्वारा दावा किया जाता है कि वह लोन राशि पर 2 प्रतिशत से लेकर 4 प्रतिशत तक की महीने की ब्याज दर लेती है। अगर आप ब्रांच ऐप में लोन के लिए आवेदन करते हैं तो आपके लोन पर लगने वाली ब्याज दर लोन राशि तथा आपकी प्रोफाइल पर निर्भर करेगी। जब भी आप ब्रांच ऐप में लोन के लिए आवेदन करें ब्याज दर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी पहले आवश्यक हासिल कर ले। वही संपूर्ण जानकारी आपको आवेदन करते समय भी बताई जाएगी तो उस जानकारी को जानने के बाद ही आपको लोन के लिए आवेदन करना है।
Branch App से लोन लेने के लिए पात्रता
- ब्रांच ऐप से लोन लेने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष या उससे ज्यादा जरूर होनी चाहिए।
- आपके पास बैंक खाता पासबुक पैन कार्ड तथा आधार कार्ड यह डॉक्यूमेंट जरूर उपलब्ध रहने चाहिए।
- आपके पास एक स्मार्टफोन तथा उसमें इंटरनेट कनेक्शन जरूर होना चाहिए।
- आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा रहना चाहिए।
Branch App से लोन लेने के लिए डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- सेल्फी
- पैन कार्ड
Branch App के लोन को चुकाने के लिए समय
ब्रांच ऐप के माध्यम से आप 1 महीने से लेकर 6 महीने तक के लिए लोन राशि ले सकते हैं। अलग-अलग किस्तों में आपको लोन राशि को जमा करना होगा जब आप लोन राशि के लिए ब्रांच ऐप में आवेदन करेंगे उस समय आपको समय को चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा तो जितने भी समय में आप लोन राशि को जमा कर सके उतने समय का चयन करें और उस हिसाब से ही लोन राशि को जमा करें।
Branch App से लोन लेने के फायदे
- ब्रांच ऐप में लोन के लिए आवेदन करने के तुरंत बाद ही लोन राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाती है।
- कोई भी व्यक्ति जिसे लोन चाहिए वह गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करके लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
- लोन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है यानी कि आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है आप घर बैठे ही लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आपको आपके क्रेडिट स्कोर के आधार पर लोन राशि प्रदान की जाती है।
Branch App से लोन लेने के नुकसान
- लोन राशि पर अत्यधिक ब्याज दर लगाई जाती है।
- जितनी भी लोन राशि आप प्राप्त करेंगे उस पर प्रोसेसिंग फीस भी ली जाएगी।
Branch App Se Loan Kaise Le
- ब्रांच ऐप से लोन लेने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से ब्रांच एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेना है।
- अब एप्लीकेशन में मोबाइल नंबर को उपयोग में लेकर साइन अप की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
- अब लोन का सेक्शन आपको दिखाई देगा तो उस पर क्लिक कर देना है।
- अब व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें तथा अन्य जानकारी भी दर्ज करें।
- अब डॉक्यूमेंट तथा सेल्फी को अपलोड करने के लिए आपको कहा जा सकता है तो इन्हें अपलोड कर देना है।
- अब लोन के लिए ऑफर आपको देखने को मिलेगा तो किसी भी विकल्प का चयन करके अप्लाई करने वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपका आवेदन आसानी से पूरा हो जाएगा।
