दोस्तों आज के इस लेख में हम True Balance Se Loan Kaise Le की जानकारी आपको बताएंगे। True Balance एप्लीकेशन को उपयोग में लेकर अनेक व्यक्तियों ने आवश्यकता पड़ने पर लोन राशि को प्राप्त किया है ठीक उसी प्रकार अगर आपको भी लोन की आवश्यकता है और आप लोन लेना चाहते हैं तो आप True Balance लोन एप्लीकेशन में लोन के लिए आवेदन करके लोन राशि को ले सकते हैं।
True Balance App क्या है?
ट्रू बैलेंस एक ऐसा ऐप है। जिसको उपयोग में लेकर आप मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के बिल का पेमेंट कर सकते है इसके अलावा अनेक आवश्यक कार्य पुरे कर सकते हैं। वहीं इसी के साथ में इस ऐप में लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके लोन राशि को भी प्राप्त कर सकते है।
True Balance से कितना लोन मिलता है
ट्रू बैलेंस ऐप के जरिए आप ₹1000 से लेकर ₹100000 तक की लोन राशि को प्राप्त कर सकते हैं। इस लोन राशि को लेने के लिए आपको लोन के लिए आवेदन करना होगा। गूगल प्ले स्टोर पर यह एप्लीकेशन मौजूद है वहां से आप इस एप्लीकेशन को सर्च करके इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में आगे अपको इस ऐप को डाउनलोड करने का लिंक भी दे दिया जाएगा जिसकी सहायता से आप आसानी से इस ऐप को डाउनलोड कर सकेंगे।
True Balance से कितनी ब्याज दर पर लोन मिलता है?
True Balance ऐप से लोन लेने पर आपको ब्याज चुकाना होगा ब्याज ब्याज दर के अनुसार तय किया जाएगा। ट्रू बैलेंस ऐप से लिए जाने वाले लोन पर लगने वाली ब्याज दर 2.4 प्रतिशत से शुरू होती है यह महीने की वार्षिक ब्याज दर है। वही आपसे प्रोसेसिंग फीस भी ली जाती है जो की 0% से लेकर 15% तक रहती है। अगर आप इस एप्लीकेशन में लोन के लिए आवेदन करते हैं तो आवेदन करते समय आपको ब्याज दर तथा प्रोसेसिंग फीस की जानकारी स्क्रीन पर बताई जाएगी तो उस जानकारी को अवश्य ध्यान में रखना है।
True Balance से लोन लेने पर चुकाने के लिए मिलने वाला समय
लोन के लिए आवेदन करने पर आपको लोन को समय पर चुकाना भी होता है। ट्रू बैलेंस एप्लीकेशन के द्वारा लोन राशी को चुकने के लिए तीन महीनो से लेकर 12 महीनों तक का समय दिया जाता है। तो अगर आप लोन के लिए आवेदन करते हैं तो आपको समय पर ही लोन राशि को चुकाना होगा। लिए जाने वाले लोन को चुकाने के लिए समय आपकी लोन राशि के अनुसार कम ज्यादा भी हो सकता है। जब आप लोन के लिए आवेदन करेंगे तब आपको समय की जानकारी बताई जाएगी।
True Balance से लोन लेने के लिए योग्यता
- आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष जरूर रहनी चाहिए।
- आपके सिबिल स्कोर अच्छे होने चाहिए।
- आपकी महीने की कमाई आपके बैंक खाते में आनी चाहिए।
- आपके पास अपना आधार कार्ड बैंक अकाउंट तथा पैन कार्ड जरूर होना चाहिए।
True Balance Se Loan Kaise Le
- ट्रू बैलेंस ऐप से लोन लेने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और अपने स्मार्टफोन में True Balance एप्लीकेशन को सर्च करके इंस्टॉल करें।
- अब एप्लीकेशन को ओपन करके उसमें रजिस्टर करें।
- अब आपको होम पेज पर कैश लोन और लेवल अप लोन का ऑप्शन देखने को मिलेगा तो जिस भी प्रकार का लोन आप लेना चाहते हैं उससे संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक जानकारी को दर्ज करें तथा डॉक्यूमेंट की जानकारी को भी दर्ज करें।
- अब डॉक्यूमेंट को अपलोड करें और फिर बैंक डिटेल्स की जानकारी को दर्ज करें।
- इतना करने के बाद में लोन एग्रीमेंट को एक्सेप्ट करें और लोन एप्लीकेशन को सबमिट करें।
- इतना करने के बाद में लोन अप्रूवल को लेकर इंतजार करना है जिसके बाद में लोन राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
