PMAY Gramin List MP 2022 | New Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List Madhya Pradesh

PMAY Gramin List MP 2022 : नई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची मध्य प्रदेश ऑनलाइन चेक करने की सुविधा ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेब पोर्टल पर उपलब्ध है। यहां Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List Madhya Pradesh check पर लेख को पूरी तरह और ध्यान से पढ़ें।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत देश के गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराये जा रहे हैं। सभी लाभार्थी एक-एक कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जिसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है।

अगर आप पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में नाम ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित जानकारी को पूरी तरह और ध्यान से पढ़ें। जिसके बाद आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आवास सूची की जांच कर सकेंगे। तो चलो शुरू करते है।

Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin (Summary)

योजना का नामप्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण
संबंधित विभागग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
योजना आरंभ की तिथिवर्ष 2015
उद्देश्यHouse For all
योजना का प्रकारCentral Govt. Scheme
लाभार्थी चयनSECC-2011 Beneficiary
अनुदान राशि120000
राज्य का नाममध्य प्रदेश
जिलासभी जिला
आधिकारिक वेबसाइटpmayg.nic.in
PMAYG Technical Helpline Number1800-11-6446

District Wise PMAY Gramin List MP 2022

नई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट मध्य प्रदेश 2022-2023 में किन जिलों में उपलब्ध है इसकी पूरी सूची नीचे दी गई है। आप यहां बताए गए सभी जिलों की पीएम आवास लिस्ट की ऑनलाइन जांच कर सकेंगे।

आगर मालवा – AgarMalwaखरगौन – Khargone
अलीराजपुर – Alirajpurमंडला – Mandla
अनूपपुर – Anuppurमंदसौर – Mandsaur
अशोकनगर – Ashok Nagarमुरैना – Morena
बालाघाट – Balaghatनरसिंहपुर – Narsinghpur
बड़वानी – Barwaniनीमच – Neemuch
बैतूल – Betulनिवाड़ी – Niwari
भिण्‍ड – Bhindपन्ना – Panna
भोपाल – Bhopalरायसेन – Raisen
बुरहानपुर – Burhanpurराजगढ़ – Rajgarh
छतरपुर – Chhatarpurरतलाम – Ratlam
छिंदवाड़ा – Chhindwaraरीवा – Rewa
दमोह – Damohसागर – Sagar
दतिया – Datiaसतना – Satna
देवास – Dewasसीहोर – Sehore
धार – Dharसिवनी – Seoni
डिंडौरी – Dindoriशहडोल – Shahdol
गुना – Gunaशाजापुर – Shajapur
ग्वालियर – Gwaliorश्योपुर – Sheopur
हरदा – Hardaशिवपुरी – Shivpuri
होशंगाबाद – Hoshangabadसीधी – Sidhi
इंदौर – Indoreसिंगरौली –  Singrouli
जबलपुर – Jabalpurटीकमगढ़ – Tikamgarh
झाबुआ – Jhabuaउज्जैन – Ujjain
कटनी – Katniउमरिया – Umaria
खण्‍डवा – Khandwaविदिशा – Vidisha

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभ (Benefits of Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana)

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और कमजोर आय वर्ग के परिवारों को अपना पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके साथ ही पुराने कच्चे घर को पक्का घर बनाने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को धन मुहैया कराती है। इसमें मैदानी क्षेत्रों में मकान निर्माण के लिए 120000 (एक लाख बीस हजार रुपये) और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 130000 (एक लाख तीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List Madhya Pradesh 2022

Madhya Pradesh Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List की जांच करने की सुविधा ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेब पोर्टल पर उपलब्ध है। लिस्ट में नाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1. ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेब पोर्टल को ओपन करें।

पीएम आवास की लिस्ट की जांच करने के लिए, आपको ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार का आधिकारिक वेब पोर्टल खोलना होगा। इसके लिए यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें – rhreporting.nic.in

2. High level physical progress report विकल्प को चुनें।

वेब पोर्टल खुलने के बाद Physical Progress Reports का सेक्शन मिलेगा। आवास सूची में नाम चेक करने के लिए इसमें High level physical progress report विकल्प का चयन करें।

PMAY Gramin List UP

3. राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत चुनें।

इसके बाद आपको डिटेल्स को सेलेक्ट करना है। सबसे पहले वर्ष 2022 – 2023 का चयन करें। फिर योजना में Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin का चयन करें। इसके बाद राज्य चुनें- मध्य प्रदेश, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत। सभी विवरण चुनने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

PMAY Gramin List MP

4. पीएम आवास सूची देखें।

विवरण भरकर सबमिट करते ही आपके द्वारा चयनित ग्राम पंचायत की प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी। यहां लाभार्थी का नाम और पिता/पति का नाम उपलब्ध होगा। आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

PMAY Gramin List Check

5. पीएम आवास स्टेटस चेक करें।

आवास लिस्ट में नाम चेक करने के साथ-साथ आप इसकी स्थिति भी देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि घर के निर्माण के लिए आपको कितनी राशि भेजी गई है। साथ ही मकान का निर्माण कहां किया गया है, इसकी स्थिति भी यहां दिखाई देगी।

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Status check

इस तरह आप घर बैठे ऑनलाइन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट मध्य प्रदेश चेक कर सकते हैं। अगर आपका नाम इस लिस्ट में नहीं मिलता है तो एक और तरीका है। जिसके माध्यम से आप अपने नाम से आवास सूची की जांच कर सकेंगे। तो चलिए इसके बारे में भी जान लेते हैं।

नई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट मध्य प्रदेश में नाम कैसे देखें ?

अगर आपका नाम आवास लिस्ट में दिखाई ना दें तब आप लिस्ट में अपने नाम को सर्च कर सकते है। इसके लिए बहुत से विकल्प। इनमें कुछ प्रमुख विकल्प नीचे बताये गए है –

  • Search By registration number
  • Search by name
  • Search by aadhaar number

चलिए अब इन विकल्पों द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में नाम सर्च करने की जानकारी प्रदान करते है।

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Search By Registration Number

आप Registration Number या अपने नाम के द्वारा भी प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम सर्च कर सकते है। इसके लिए नीचे बताये जा रहे स्टेप को ध्यान से पढ़कर फॉलो करें।

1. pmayg.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करें।

आवास लिस्ट में नाम सर्च करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेब पोर्टल को ओपन करना है। आधिकारिक वेब पोर्टल में जाने के लिए यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें – pmayg.nic.in

2. IAY / PMAYG Beneficiary विकल्प को चुनें।

वेब पोर्टल ओपन होने के बाद मेनू में Stakeholders ऑप्शन के नीचे IAY / PMAYG Beneficiary का ऑप्शन मिलेगा। पीएम आवास लिस्ट में नाम खोजने के लिए इसी ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

PMAY Gramin List Search UP

4. Registration Number भरकर सर्च करें।

इसके बाद निर्धारित सर्च बॉक्स में Registration Number भरकर सर्च करना है। सभी लाभार्थी को एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलता है। इसे निर्धारित बॉक्स में भरकर Submit कर दें।

PMAY Gramin List Search UP

5. आवास योजना लाभार्थी विवरण चेक करें।

जैसे ही Registration Number भरकर सबमिट करेंगे, स्क्रीन पर लाभार्थी का पूर्ण विवरण दिखाई देगा। इसमें लाभार्थी की व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, बैंक विवरण के साथ अन्य सभी डिटेल चेक कर सकेंगे।

PMAY Gramin List Search UP

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Madhya Pradesh Search By Name

आप अपने नाम से भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची में चेक कर सकते है। चलिए इसके बारे में भी जानते है।

1. Beneficiary Advance Search ऑप्शन को चुनें।

सबसे पहले pmayg.nic.in को ओपन करें। इसके बाद Stakeholders ऑप्शन के नीचे IAY / PMAYG Beneficiary विकल्प को चुनें। इसके बाद Advanced Search ऑप्शन को सेलेक्ट करें। या सीधे इस डायरेक्ट लिंक से भी वेब पोर्टल को ओपन कर सकते है – Search Beneficiary Details

PMAY Gramin List Search UP

2. अपना नाम लिखकर सर्च करें।

Advance Search बॉक्स ओपन हो जाने के बाद सबसे पहले अपना राज्य, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत चुनें। फिर scheme name में Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin सेलेक्ट करें। फिर वर्ष सेलेक्ट भी कर लीजिये। इसके बाद search by name ऑप्शन में अपना नाम लिखकर Search करें।

PMAY Gramin List Search UP

अगर आपके नाम से आवास लिस्ट सर्च नहीं हो रहा है तब bpl number, account number, sanction id number और father / husband name के द्वारा भी सर्च कर सकते है।

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana MP Search By Aadhaar Number

आप अपने आधार नंबर के द्वारा भी आवास योजना सूची में नाम सर्च कर सकते है। इसके लिए यहाँ दिए गए आधिकारिक वेब पोर्टल की लिंक को ओपन करें – Find Beneficiary Details

इसके बाद Search Beneficiary बॉक्स में अपना आधार नंबर भरकर Show बटन पर क्लिक करें।

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana MP Search By Aadhaar Number

इस तरह रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट मध्य प्रदेश में नाम सर्च कर सकते है।

Pradhan Mantri Awas Yojana App Download

प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण हेतु एंड्राइड ऐप भी उपलब्ध कराया गया है। जिसे आप अपने फ़ोन में डाउनलोड करके स्वयं अपने निर्माणाधीन मकान की फोटोग्राफ अपलोड कर सकते है। चलिए जानते है कि awaas app क्या है और इसे कैसे डाउनलोड करें।

AwaasApp क्या है ?

प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास मोबाइल एप्लिकेशन एक Android आधारित ऐप है, जिसका उपयोग किसी भी PMAYG लाभार्थी या उसके / उसके प्रतिनिधि द्वारा वित्तीय सहायता की अगली किस्त प्राप्त करने के लिए निर्माणाधीन घर की भौतिक प्रगति की रिपोर्ट करने के लिए किया जा सकता है।

आवास ऐप को PMAY हाउस इंस्पेक्टरों द्वारा PMAYG या अन्य ग्रामीण आवास योजनाओं के तहत निर्मित घरों का निरीक्षण करने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है, जिनकी निगरानी AwaasSoft (ग्रामीण आवास e-gov समाधान MoRD) के माध्यम से की जाती है।

PMAYG लाभार्थी लॉगिन वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पर आधारित है, जिसे हाउस मंजूरी के समय उसके मोबाइल नंबर पर दर्ज किया गया है, जो आवास सॉफ्ट पर पंजीकृत है। यहाँ दिए गए लिंक से आधिकारिक आवास ऐप डाउनलोड कर सकते है। Get It Now On Google PlayGet It Now On App Store

ग्रामीण आवास योजना हेतु महत्वपूर्ण वेब लिंक

प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण आधिकारिक वेब पोर्टल1. pmayg.nic.in
2. rhreporting.nic.in
Search Beneficiary DetailsClick Here
Year wise house completed reportClick Here
High level physical progress reportClick Here
Panchayat wise incomplete housesClick Here

एमपी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट कैसे देखें ?

PMAY Gramin List MP 2022 ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसकी सुविधा ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेब पोर्टल उपलब्ध है। pmayg.nic.in या rhreporting.nic.in वेब पोर्टल में जाकर पूरी आवास सूची चेक कर सकेंगे।

नई ग्रामीण आवास लिस्ट एमपी में नाम नहीं आया है क्या करें ?

आवास योजना का लाभ SECC-2011 के आधार पर प्रदान किया जाता है। इस लिस्ट में नाम वाले सभी व्यक्ति को बारी-बारी से इसका लाभ मिलते जा रहा है। अगर आपका नाम SECC लिस्ट में है और अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है तब आपको इंतजार करना होगा।

ग्रामीण आवास से सम्बंधित समस्या के लिए कहाँ संपर्क करें ?

अगर प्रधान मंत्री आवास योजना से सम्बंधित आपकी कोई समस्या हो तब इसके लिए ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान/सरपंच/मुखिया से संपर्क करें। क्योंकि ग्रामीण आवास योजना ग्राम पंचायत एजेंसी के द्वारा ही क्रियान्वित होता है। या आप संबंधित विभाग के प्रभारी अधिकारी से भी संपर्क कर सकते है।

मध्यप्रदेश ग्रामीण आवास का पैसा जारी हुआ है या नहीं कैसे पता करें ?

ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेब पोर्टल पर आवास लिस्ट के साथ साथ अनुदान राशि की रिपोर्ट पता कर सकते है। इसके लिए आधिकारिक वेब पोर्टल पर High level physical progress report ऑप्शन को सेलेक्ट करें। फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत सेलेक्ट करके रिपोर्ट चेक कर सकते है। यहाँ मकान निर्माण हेतु किश्त कब और कितना जारी किया गया है उसकी जानकारी भी मिलेगा।

मध्यप्रदेश ग्रामीण आवास लिस्ट में अपना नाम कैसे खोजें ?

अगर आपका नाम आवास लिस्ट में नहीं मिल रहा है तब आप अपने नाम, आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, बीपीएल नंबर, अकाउंट नंबर और पिता/पति के नाम के द्वारा पीएम आवास लिस्ट सर्च कर सकते हो। इसकी सुविधा भी ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेब पोर्टल में दिया गया है।

-: Conclusion :-

इस Article में “PMAY Gramin List MP 2022 online check कैसे करना है?” के बारे में समस्त जानकारी बताई गई। यह जानकारी हमारे सभी देश वासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उनके साथ शेयर करें। PMAY Gramin List MP 2022 से संबंधित सभी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। आप चाहे तो गूगल पर IMP News सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !

अगर आपको Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List Madhya Pradesh के बारे में यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। अगर आपको कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। IMP News आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए IMP News को follow करे Facebook, Twitter पर और Subscribe to Nagar Computers Sandhara by Email और YouTube Channel को | धन्यवाद !