Kisaan Panjiyan 2022 23 | MP E Uparjan 2022-23

MP E Uparjan 2022-23 :- किसान खरीद केंद्रों द्वारा MP E Uparjan (e-procurement software) के माध्यम से किसानों से अनाज क्रय (खरीदा) जाता है। उपज प्राप्त प्राप्त होने के बाद, किसानों को उनके बेचे गए अनाज की रसीद (बिल) प्रदान की जाती है और किसानों द्वारा बेचे गए अनाज की राशि सात कार्य दिवसों के भीतर उनके पंजीकृत बैंक खाते में जमा कर दी जाती है। MP E Uparjan साफ्टवेयर के माध्यम से किसानों से खरीदे गए अनाज को उपार्जन केंद्र द्वारा संग्रहण केंद्र तक पहुंचाया जाता है। परिवहन में इस्तेमाल होने वाले बोरे भी खरीद केंद्र द्वारा प्राप्त किए जाते हैं और अन्य खरीद केंद्रों को जारी किए जाते हैं। अनाज खरीद की पूरी प्रक्रिया MP E Uparjan सॉफ्टवेयर के जरिए की जाती है।

Key Highlights Of MP E Uparjan Kisan Panjiyan 2022

योजना का नामMP E Uparjan
किसने शुरू कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के किसान भाई
उद्देश्यसमर्थन मूल्य पर फसलों को बेचने के लिए ई उपार्जन पंजीयन
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
वर्ष2022 – 23
ई उपार्जन किसान पंजीयन कब होगा ?05 फरवरी 2022 से
ई उपार्जन किसान पंजीयन की आखरी तारीख क्या हैं?05 मार्च 2022 तक

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसान पंजीयन ऑनलाइन किये जायेंगे लेकिन इस वर्ष ई उपार्जन किसान पंजीयन में कुछ बदलाव किये गए हैं –

01. पंजीयन व्यवस्था में बदलाव – किसान पंजीयन शुल्क व्यवस्था

क्र.पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्थापंजीयन की सशुल्क व्यवस्था
(
शुल्क राशि रूपये 50.00)
1स्वयं के मोबाईल अथवा कम्प्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकरएम.पी. ऑनलाईन कियोस्क पर
2ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र पर |कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क पर
3जनपद पंचायत कार्यात्रयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर |लोक सेवा केन्द्र पर
4तहसील कार्यात्रयों में स्थापित सुविधा केन्द्र परनिजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर
5पूर्व वर्षो की भांति सहकारी समिति/SHG/FPO/FPC द्वारा संचालित पंजीयन पर केन्द्र परनिजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर

02. आधार सत्यापन

ई उपार्जन पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य कर दिया हैं। आधार सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त OTP से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा।

किसान पंजीयन केंद्र संचालक UIDAI द्वारा निर्धारित विनिर्देशों के बायोमेट्रिक डिवाइस स्थानीय बाजार से खरीद सकते हैं।

03. ई उपार्जन पंजीयन एवं फसल बेचने हेतु उपार्जन केन्द्र, तिथि एवं टाइम स्‍लॉट चयन करने की किसान पंजीयन 2022 23 की अवधि

अवधिरिमार्क
क्र.कार्यदिनांक सेदिनांक तक
1किसान पंजीयन की प्रारंभ तिथि व किसान पंजीयन की आखरी तारीखदिनांक 05.02.2022 सेदिनांक 05.03.2022 तकउपार्जन केन्द्रों पर किसान पंजीयन प्रातः 7:00 से रात्रि 9:00 बजे तक
ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत/तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर कार्य दिवस में कार्यालयीन समय पर
2फसल बेचने हेतु उपार्जन केन्द्र, तिथि एवं टाईम स्लॉट का चयन दिनांक 07.03.2022 सेदिनांक 20.03.2022 तकउपार्जन केन्द्रों पर प्रात: 7:00 से रात्रि 9:00 बजे तकग्राम पंचायत/जनपद पंचायत/तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर कार्य दिवस में कार्यालयीन समय पर
3उपार्जज संभावित अवधि दिनांक 25.03.2022 सेदिनांक 15.05.2022 तक

04. कृषि पंजीयन केंद्र संचालन हेतु संस्थाएं –

एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे, ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत/तहसील कार्यालय, स्वसहायता समूह को किसान पंजीयन की कार्यवाही करने के पूर्व जिला कलेक्टर / सक्षम प्राधिकारी से उचित अधिकार प्राप्त करना होगा।

05. ई उपार्जन प्रक्रिया में संशोधन –

इस वर्ष किसान को SMS प्राप्त होने पर फसल बेचने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया हैं| अब किसान अपने नजदीकी पंजीयन केंद्र या MP E Uparjan केंद्र पर एक सप्ताह पहले तिथि और समय स्लॉट का स्वयं चयन कर सकते हैं|

06. भुगतान व्यवस्था में संशोधन –

Euparjan 2022 23 में भुगतान समय पर हो इसलिए इस बार किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में ही ई उपार्जन की राशी का भुगतान किया जायेगा इसलिए आवश्यक हैं कि किसान सबसे पहले अपने बैंक खाते में आधार लिंक करा ले|

MP Kisan Panjiyan 2022-23 हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • भू- अधिकार एवं ऋण पुस्तिका तथा खसरा की अद्यतन नकल/ वनाधिकार पट्टे की छायाप्रति ।
  • सिकमी / पट्टे की भूमि होने पर उसका निर्धारित प्रारूप में अनुबंध पत्र एवं मूल भू- स्वामी की ऋण पुस्तिका की छायाप्रति।
  • आधार कार्ड (ई.आई.डी.नम्बर) ।
  • दो बैंक खाते की पास बुक का प्रथम पृष्ठ जिस पर बैंक खाता नम्बर एवं नाम उल्लेखित है।
    • (बैंक खाता राष्ट्रीयकृत/अधिसूचित बैंक एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा का होना अनिवार्य हैं )

ई उपार्जन किसान पंजीयन कब चालू होगाया ई उपार्जन किसान पंजीयन की आखिरी तारीख 2022

मध्यप्रदेश में किसान रबी विपणन वर्ष 2022-23 में उपार्जन हेतु अपना किसान पंजीयन नजदीकी पंजीयन केंद्र पर 05 फरवरी 2022 से 05 मार्च 2022 तक करवा सकते हैं। पंजीयन सुबह 07 से रात्रि 09 बजे तक जिले में निर्धारित पंजीयन केन्द्रों पर शासकीय कार्य दिवसों में किया जायेगा।

पंजीयन केंद्र कियोस्क के लिए पंजीकरण कैसे करे?

यदि आप आप एक MP ONLINE KIOSK/कॉमन सर्विस सेण्टर/लोकसेवा केंद्र या सायबर कैफ़े संचालक है तो आप MP EUPARJAN PORTAL पर अपना पंजीयन कर समर्थन मूल्य पर फसल बिक्री हेतु किसान का किसान पंजीयन कर सकते हैं इसके लिए आपको निम्न स्टेप फॉलो करने होंगे|

MP E Uparjan Kisan Panjiyan

MP E Uparjan Kisan Panjiyan

  • संचालक और ऑपरेटर की जानकारी भरकर आधार OTP द्वारा सत्यापन करे|
MP E Uparjan Kisan Panjiyan
  • संचालक/ऑपरेटर और Kiosk प्रमाण पत्र/CSC प्रमाण पत्र/LSK प्रमाण पत्र/गुमास्ता प्रमाण पत्र (Gumasta license) का PDF अपलोड करे |
Gumasta license
  • केंद्र का पंजीयन होने के पश्चात केंद्र का सत्यापन जिला खाद्य आपर्ति अधिकारी द्वारा किया जायगा |
  • जब केंद्र का सत्यापन हो जायगा तो केंद्र के मेनेजर के मोबाइल नंबर पर केंद्र का login ID और password भेज दिया जायगा |
  • प्राप्त आई डी और पासवर्ड से ओपेरटर LOGIN करे और किसान का पंजीयन करे
  • समस्या के समाधान हेतु euparjanmp@gmail.com पर mail करे

कियोस्क के माध्यम से किसान पंजीयन कैसे करें ? Kiosk kisan panjiyan kaise kare?

आपने किसान पंजीयन के लिए कियोस्क पंजीयन किया गया है और यदि यह स्वीकृत हो जाता है तो आपके मोबाइल नंबर पर पासवर्ड प्राप्त होगा। और अब आप किसानों का पंजीयन कर सकेंगे, लेकिन अगर आप किसान पंजीयन कर रहे हैं तो farmer registration process के बारे में जान लें, जिससे आप आसानी से आने वाली समस्याओं को समझ सकेंगे। Kiosk संचालक निम्न स्टेप फॉलो करके किसान पंजीयन कर सकते हैं :-

कियोस्क के माध्यम से किसान पंजीयन कैसे करें ? Kiosk kisan panjiyan kaise kare?
  • अब अपना केंद्र चयन कर Login पासवर्ड से Login करे |
  • अब आपके सामने Farmer Registration पेज दिखाई देगा|
  • Farmer Registration पेज में किसान का आधार कार्ड नंबर प्रविष्ट करे |
  • किसान का नाम, किसान के पिता/पति नाम, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, समग्र सदस्य आईडी, लिंग और वर्ग सेलेक्ट करे|
  • Send OTP पर क्लिक करे |
  • किसान के आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा|
  • OTP प्रविष्ट करके Save पर क्लिक करे |
Kiosk kisan panjiyan kaise kare

  • किसान की जानकारी सुरक्षित होने के बाद किसान पंजीयन में किसान की स्वयं की भूमि जोड़ने के लिए फसल भण्डारण स्थल लिखे और जहाँ किसान की भूमि है वह जिला, तहसील, राजस्व ग्राम का चयन करे |
  • अब किसान पंजीयन में किसान की भूमि के खसरे जोड़े|
  • सभी चयनित खसरे सिंचित\असिंचित अनुमानित आवक मात्रा लिखे|
  • अब भूमि की जानकारी जोड़े पर क्लिक करे |
  • अब ओपेरटर और किसान सत्यापन स्वीकार करे और Save पर क्लिक करे |

  • किसान पंजीयन सुरक्षित करने पर स्क्रीन पर किसान कोड दिखाई देंगे|
  • Print पर क्लिक करे और प्रिंट निकाल कर किसान को दे|

मोबाइल से ऑनलाइन किसान पंजीयन कैसे करें? (How to do online farmer registration from mobile?)

यदि किसान स्वयं अपने मोबाइल से किसान पंजीयन करना चाहता हैं तो MP Kisan App के माध्यम से MP E Uparjan Panjiyan कर सकता हैं तो मोबाइल से किसान पंजीयन कैसे करे ? के बारे में जानते हैं :-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें|
  • और MP Kisan App Search करे और इसे Install करे|
  • मोबाइल में MP Kisan App खोले|
  • अब ई उपार्जन पंजीयन पर क्लिक करे|
  • ई उपार्जन पंजीयन हेतु खाता सूची पर क्लिक करे |
  • ई-उपार्जन मोबाइल एप में जहां की भूमि हैं वह जिला, तहसील, राजस्व गाँव, और खसरा का चयन कर जमा पर क्लिक करे |

  • अब आपके भूमि खाते के सरे खसरे दिखाई देंगे|
  • खसरों का चयन करे और जमा करे पर क्लिक करे|

  • जानकारी हेतु सहमती प्रदान करे|
  • आधार सत्यापन हेतु आधार नंबर प्रविष्ट करे और जमा करे |
  • अब आपके आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा |
  • OTP प्रविष्ट करे और जमा करे |
  • किसान अपनी समग्र आईडी चेक करे और जमा करे |
  • जाति का चयन करे और भण्डारण केंद्र सेलेक्ट करे |
  • फसल विक्रय हेतु 3 दिनंकें चुने |
  • अब जमा करे |
  • जमा करते ही आपकी स्क्रीन पर सफलतापूर्वक पंजीयन के साथ किसान कोड दिखाई देगा|
  • और आपके मोबाइल पर किसान पंजीयन कोड के साथ SMS प्राप्त होगा|

रबी फसल एमएसपी 2022 / Minimum Support Price List for Rabi Crops

क्रमांकफसल का नाम (Rabi Crop List)रबी फसल एमएसपी 2022 (MSP)
1.MP E Uparjan 2022 23 में गेहूं का समर्थन मूल्य क्या हैं ?MP E Uparjan 2022 23 में चना समर्थन मूल्य ₹2015 हैं ?
2.MP E Uparjan 2022 23 में सरसों का समर्थन मूल्य क्या हैं ?MP E Uparjan 2022 23 में चना समर्थन मूल्य ₹5050 हैं ?
3.MP E Uparjan 2022 23 में मसूर का समर्थन मूल्य क्या हैं ?MP E Uparjan 2022 23 में चना समर्थन मूल्य ₹5500 हैं ?
4.MP E Uparjan 2022 23 में चना समर्थन मूल्य क्या हैं ?MP E Uparjan 2022 23 में चना समर्थन मूल्य ₹5230 हैं ?

मोबाइल नंबर या समग्र आईडी से गेहूं पंजीयन से संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें?

Kisaan Panjiyan Kaise Nikalen – जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं खरीद के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि आपको पंजीयन से संबंधित प्रक्रिया समय पर हो गई है या अभी तक नहीं हुई है, तो आप हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से Online Kisan Registration कर सकते हैं।

E Uparjan 2022 23 में किसान पंजीयन कराने के बाद, Kisaan Panjiyan की पावती प्राप्त करना आवश्यक है।

यदि आप ऑनलाइन पंजीयन करते हैं, तो आपको ऑनलाइन केंद्र द्वारा MP E Uparjan Registration Form दिया जाएगा।

लेकिन यदि पंजीयन खरीद केंद्र के केंद्र से किया जाता है, तो आप किसी भी ऑनलाइन केंद्र पर जाकर पंजीयन की पावती का प्रिंट ले सकते हैं।

किसान पंजीयन की पावती कैसे प्राप्त करें? आपको हमारी बताई गई प्रक्रिया से पता चल जाएगा। इसलिए इस प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें।

Kisaan Panjiyan Kaise Nikalen / how to check farmer registration

  • सबसे पहले आप मध्य प्रदेश इ उपार्जन की वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in/ mpeuparjan/Home.aspx पर जाएँ |
  • अब आप WHEET (गेहूं) वाले सेक्शन में रबी 2022-23 या किसान की जानकारी लिंक पर क्लिक करें ।
image 9

  • किसान पंजीयन/आवेदन सर्च लिंक पर क्लिक करें ।
  • आप पंजीयन के समय दिए मोबाइल नंबर या समग्र आईडी या kisan registration 2022- 23 के माध्यम से किसान पंजीयन की एक प्रति प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसलिए, दिए गए विकल्पों में से एक का चयन करें और संबंधित क्रमांक संख्या दर्ज करें।
image 8

  • और new farmer registration 2022 की जानकारी को खोजने के बाद, farmer registration id से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर प्राप्त होगी, जिसका एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

Faq :-

किसान पंजीयन कैसे निकालें? How to find farmer registration?

आप जानना चाहते हैं की किसान पंजीयन कैसे निकालें? तो आप किसान पंजीयन सर्च करने के लिए e-panjiyan mp की वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in/ mpeuparjan/ Home.aspx जाकर निकल सकते हैं. सबसे पहले आपको सीजन और वर्ष सेलेक्ट करना होगा कि आप कौन सी फसल और कौन से वर्ष का पंजीयन निकलना चाहते हैं? किसान पंजीयन देखने के लिए आपको फसल सोयाबीन, उड़द, मक्का, सरसों, चना, प्याज, गेहूं, लहसुन पंजीयन जिसका भी हैं, चुनना होगा।

How to search farmer registration? किसान पंजीयन कैसे सर्च करें?

दोस्तों! यदि आप online wheat registration mp 2022 या online gram registration mp 2022 की जानकारी ऑनलाइन निकलना चाहते हैं तो निचे दी गई स्टेप फॉलो करें –

  • सबसे पहले http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/ Home.aspx लिंक पर क्लिक करे।
  • फसल और उपार्जन वर्ष का चयन करें।
  • अब आपके सामने farmer registration Portal का पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर ” किसान पंजीयन/आवेदन सर्च ” का विकल्प दिखाई देगा।
  • उस लिंक पर क्लिक करे और एक पॉपअप विंडो खुलेगी।
  • आप किसान सर्च वाले पेज पर पहुँच जायेंगे।
  • उस पेज पर आप किसान पंजीयन के आलावा अपने मोबाइल नंबर से पंजीयन सर्च कर सकते हैं या अपनी समग्र आई डी से पंजीयन सर्च कर सकतें हैं।
  • मोबाइल नम्बर से किसान पंजीयन देखने के लिए उचित आप्शन चुने और कूट शब्द लिखकर किसान सर्च करें” पर क्लिक करें।
  • अब आपको पंजीयन आवेदन की जानकारी दिखाई देगी।
  • आप पंजीयन जानकारी की प्रिंट निकल सकते हैं।

किसान की sms की जानकारी कैसे मिलेगी? (How to get information about sms of farmer?)

दोस्तों! यदि आपके मन में प्रश्न हैं कि हमारे खरीदी केंद्र की जानकारी कैसे मिलेगी ? या gehu kharid online 2022 कब होगी तो आप निचे लिखे बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें।

इस वर्ष किसान को अपनी उपज Uparjan Kendra पर ले जाने हेतु कोई SMS भेजने का प्रावधान नहीं हैं इसलिए धयन रखे इस वर्ष यदि आप अपनी उपज समर्थन मूल्य पर किसान पंजीयन के माध्यम से बेचना चाहते हैं तो आपको MP E Uparjan Portal पर किसान कोड के माध्यम से अपनी उपज खरीदी केंद्र पर ले जाने के लिए स्लॉट का चयन करना होगा|

किसान के पंजीयन में कितना गेहूं तोला जाएगा? कैसे पता करें? How to know the quantity of wheat by entering the registration number?

यदि आप जानना चाहते हैं कि किसान पंजीयन में कितना गेहूँ तुलेगा? तो आप किसान पंजीयन की जानकारी निकाल कर पता कर सकते हैं।

और मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष 2022-23 में एक हेक्टेयर (चार बीघा) में 45 क्विंटल गेहूं खरीद रही हैं।

MP Uparjan 2022 से किसान पंजीयन का आधार OTP प्राप्त नहीं हो रहा| क्या करे?

आधार डेटाबेस वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज नहीं होने के कारण OTP प्राप्त नहीं होगा, ऐसी स्तिथि में वर्तमान चालू मोबाइल नंबर आधार केंद्र / पोस्ट ऑफिस पर जाकर अपडेट कराकर किसान पंजीयन करा सकते हैं|
यदि आधार कार्ड में सही मोबाइल नंबर दर्ज होने पर OTP प्राप्त नहीं होता हैं तो ऐसी स्तिथि में OTP प्राप्त करने के लिए पुनः प्रयास करना होगा | अथवा मोबाइल नेटवर्क बाधित होने पर मोबाइल नेटवर्क के क्षेत्र में जाकर प्रयास करना होगा|
OTP प्राप्त ना होने की स्तिथि में बायोमेट्रिक डिवाइस से किसान पंजीयन किया जा सकेगा|

गिरदावरी में दर्ज फसल / रकबा / सिंचित / असिंचित रकबा एवं मौके पर बोई गई फसल रकबा / सिंचित / असिंचित रकबा में अंतर हैं तो क्या करे?

MP Kisan App में दावा आपत्ति के विकल्प का चयन कर सही फसल रकबा / सिंचित / असिंचित रकबा की स्तिथि दर्ज करना होगी|
उक्त सम्बन्ध में पटवारी/ तहसीलदार से संपर्क कर सुधार कराकर किसान पंजीयन कराना होगा|

मूल भूस्वामी की मृत्यु हो जाने पर किसान का फसल पंजीयन कैसे होगा?

खातेदार की मृत्यु होने पर वैध वारिस / उत्तराधिकारी के नाम पर भूमि का नामांतरण होने पर ही वारिस के नाम से फसल पंजीयन हो सकेगा|

शामिलाती भू-स्वामी होने पर पंजीयन किस प्रकार किया जायेगा ?

शामिलाती भू-स्वामी होने पर सभी हिस्सेदार अपने-अपने हिस्से में आने वाली भूमि पर बोई गई फसल का पंजीयन कराया जा सकेगा |शामिलाती भू-स्वामी होने पर सभी हिस्सेदार अपने-अपने हिस्से में आने वाली भूमि पर बोई गई फसल का पंजीयन कराया जा सकेगा |

किसान की भूमि एक से अधिक जिला/ग्राम में होने पर किसान पंजीयन कैसे किया जा सकेगा ?

यदि किसान की भूमि एक ही जिले के अन्य ग्रामों में हैं तो पंजीयन में दुसरे ग्राम की फसल के रकबे जोड़े जा सकेंगे|
यदि की किसान की भूमि अन्य जिला में हैं तो किसान को अपनी समग्र सदस्य आईडी एवं आधार का उपयोग करते हुए दुसरे जिले में भी किसान पंजीयन करा सकते हैं|

किसान पंजीयन में बैंक खाता की जानकारी नहीं ली जा रही हैं तो किसान को भुगतान किस प्रकार किया जायेगा ?

किसान पंजीयन में किसान का आधार कार्ड नंबर लिया जा रहा हैं उस आधार में लिंक बैंक खाते में किसान को अपनी उपज विक्रय का भुगतान किया जाता हैं| इसके लिए किसान को बैंक खाते में आधार लिंक कराना होगा|

MP Online Kiosk / Common Service Center द्वारा किस प्रकार पंजीयन किया जायेगा?

MP Online Kiosk / Common Service Center द्वारा MP Kisan App को Google Play Store से डाउनलोड कर Kisan Panjiyan किया जायेगा|

सिकमी / बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसान के किसान पंजीयन कहाँ किये जायेंगे?

सिकमी / बटाईदार एवं वन पट्टाधारी किसानों के किसान पंजीयन सहकारी समिति/SHG/FPO/FPC द्वारा संचालित पंजीयन पर केन्द्र पर ही किये जा सकेंगे|

किसान द्वारा दर्ज कराये गए नाम व भू अभिलेख डाटा में दर्ज नाम में अंतर होने पर क्या करना होगा ?

किसान द्वारा दर्ज कराया गया नाम आधार से भिन्न हैं तो किसान को आधार केंद्र या पोस्ट ऑफिस में जाकर आधार में नाम संशोधित कराना होगा |
किसान द्वारा दर्ज कराया गया नाम भू अभिलेख से भिन्न हैं तो किसान को राजस्व अधिकारी से संपर्क कर भू अभिलेख में नाम संशोधित कराना होगा |
नाम का मिलान नहीं होने पर किसान पंजीयन नहीं हो पायेगा |

मोबाइल नंबर से पंजीयन कैसे देखें?

अगर आप मोबाइल नंबर से किसान पंजीयन देखना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर से किसान पंजीयन देखने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें :-
सबसे पहले एमपी ई उपार्जन की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
फिर किसान की जानकारी मेनू पर क्लिक करें|
किसान पंजीयन की जानकारी पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने रबी 2022-23 किसान की जानकारी का पेज खुलेगा|
अब जिला चुनें और किसान का मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर कैप्चा कोड प्रविष्ट करें| 
किसान सर्च करें पर क्लिक करें अब आपके सामने किसान की जानकारी दिखाई देगी|
आप इसे प्रिंट भी कर सकते हैं|

MP E Uparjan 2022 23 के बारे में समस्त जानकारी बताई गई। यह जानकारी हमारे सभी मध्य प्रदेश वासियोंके लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उनके साथ शेयर करें। MP EUparjan 2022 से संबंधित सभी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। आप चाहे तो गूगल पर Nagar Computers सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !

अगर आपको MP E Uparjan 2022-23 के बारे में यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। अगर आपको कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। Nagar Computers Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए Nagar Computers को follow करे Facebook, Twitter पर और Subscribe to Nagar Computers Sandhara by Email और YouTube Channel को |