Atithi Shikshak Registration 2022 Aadhaar eKYC and Verification on GFMS – अतिथि शिक्षक पोर्टल में पोर्टल के माध्यम से नए पंजीयन, Aadhar EKYC, पूर्व पंजीकृत आवेदन में पात्रता संशोधन एवं सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। पोर्टल में पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
अतिथि शिक्षक नवीन पंजीयन
नए आवेदक पोर्टल पर प्रदर्शित सभी सूचनाओं को पंजीकृत करेंगे और eKYC करने के बाद, आवेदन को संकुल प्राचार्य द्वारा सत्यापित कराना होगा, ताकि स्कोर कार्ड जारी किया जा सके।
पूर्व-पंजीकृत आवेदन में EKYC और सत्यापन
जिन आवेदकों की जानकारी सत्यापित नहीं है, वे लॉगिन के बाद अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं। संशोधन के बाद, आवेदन को संकुल प्राचार्य द्वारा सत्यापित किया जाना चाहिए ताकि स्कोर कार्ड बनाया जा सके।
पूर्व-सत्यापित आवेदनों में संशोधन (जिनके स्कोर कार्ड उपलब्ध हैं)
जिन आवेदकों की जानकारी सत्यापित है, उन्हें आवेदन को अनलॉक करना होगा। अनलॉक प्रक्रिया में आवेदन में दर्ज मोबाइल पर एक OTP प्राप्त होगा, जिसके बाद आवेदन अनलॉक हो जाएगा। अनलॉक किए गए आवेदक अपने विवरण में सुधार कर सकते हैं। यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि संशोधन के बाद, आवेदन को संकुल प्राचार्य द्वारा सत्यापित किया जाना चाहिए ताकि स्कोर कार्ड बनाया जा सके।
समय सारणी
| क्र | गतिविधि | समय सीमा |
| 1 | अतिथि शिक्षक पोर्टल में नया पंजीयन, पूर्व पंजीकृत आवेदन में पात्रता में संशोधन एवं आधार EKYC से संबंधित कार्य | 10-06-2022 तक |
| 2 | आवेदक द्वारा GFMS पोर्टल पर दर्ज की गई जानकारी का संकुल प्राचार्य द्वारा सत्यापन। | 11-06-2022 तक |
Atithi Shikshak Registration 2022-23
Atithi Shikshak Registration Kaise Karen : मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत ऐसे आवेदक जो अतिथि शिक्षक के लिए आवेदन करना चाहते हैं Guest Faculty Management System (अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली) में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ।
अतः आवेदकों को सूचित किया जाता है की Guest Faculty Management System में आवेदन करने के लिए नीचे बताई गयी प्रक्रिया का पालन करें जिससे आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के पंजीयन कर सकें ।
आवश्यक दस्तावेज : Atithi Shikshak Registration
अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली में पंजीयन के लिए आपकी शैक्षणिक जानकारी डालने हेतु अपने सभी दस्तावेज अपने पास रखें जैसे की:-
- 10th, 12th की मार्कशीट
- स्नातक (UG)
- स्त्रातकोत्तर (PG)
- जाति प्रमाण पत्र(Cast Certificate)
- अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate) आदि
यदि आप किसी कंप्यूटर सेंटर से रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां अपने साथ ले जाएं।
यदि आप अपना पंजीयन स्वयं कर रहे हैं तो 10वीं की अंकसूची (जन्म प्रमाण के लिए) अंतिम शैक्षणिक योग्यता की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC), अनुभव प्रमाण पत्र और विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) मूल रूप में। PDF format में सॉफ्ट कॉपी की आवश्यकता होगी।
- http://gfms.mp.gov.in/ पर जाएं
- और होम पेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और ‘नए आवेदन पंजीयन के लिए यहां क्लिक करें‘ लिंक पर क्लिक करें।

- नए पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP जनरेट करें और प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापित करें।

- आपको सबसे पहले नीचे दिखाए गए फॉर्म में अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करनी होगी
- और अपना ID और Password जनरेट करना होगा।

- जिसे आप Registration Form में डिटेल भरकर सबमिट करेंगे, जैसा कि नीचे इमेज में दिखाया गया है,
- आपका मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर Registration ID के साथ-साथ एक Password के रूप में दिखाई देगा
- जिसे आप प्रिंट करके रख सकते हैं।
- अब इस ID और Password की मदद से आपको GFMS portal पर लॉगइन करना होगा।

- अब यहां एक-एक करके अपनी शिक्षा की जानकारी सेव करें।

इस तरह आप Guest Teacher के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
ध्यान रहे कि यह रजिस्ट्रेशन नए कैंडिडेट्स के लिए है न कि पहले से रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के लिए।
अतिथि शिक्षक स्कोर कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Guest Teacher Score Card?)
मप्र अतिथि शिक्षक स्कोर कार्ड डाउनलोड कैसे करें? : जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिसमें आवेदकों को शैक्षिक योग्यता और अनुभव संबंधी जानकारी के साथ अपनी मूलभूत जानकारी भरनी थी, जिसके आधार पर अब आपका स्कोर कार्ड पोर्टल पर जारी किया जाता है। आवेदकों को अपना कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://gfms.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और गेस्ट टीचर के लिए Free Services सेक्शन में जाएं
- और ‘Guest Faculty Score Card‘ लिंक पर क्लिक करें।


- अब अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें
- और स्कोर कार्ड की जांच के लिए ‘View My Score Card‘ बटन पर क्लिक करें
अब आपका स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर नीचे स्क्रीन शॉट की तरह दिखाई देगा
जिसे आप प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं।

-: Conclusion :-
इस Article में “अतिथि शिक्षक पोर्टल 2022” के बारे में समस्त जानकारी बताई गई। यह जानकारी हमारे सभी राजस्थान वासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उनके साथ शेयर करें। MP अतिथि शिक्षक पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। आप चाहे तो गूगल पर IMP News सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !
अगर आपको स्कोर कार्ड डाउनलोड के बारे में यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। अगर आपको कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। IMP News आपकी जरूर Help करेगी |
इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए IMP News को follow करे Facebook, Twitter पर और Subscribe to Nagar Computers Sandhara by Email और YouTube Channel को | धन्यवाद !