Money View App Se Loan Kaise Le की जानकारी को हासिल करके आप इस ऐप में भी लोन राशि के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके लोन राशि को प्राप्त कर सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर अनेक व्यक्तियों ने इस ऐप में लोन राशि के लिए आवेदन करके लोन लिया है। अगर आप किसी भी कारण के चलते लोन लेना चाहते है तो आज हम आपको Money View App Se Loan Kaise Le को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी बताएंगे।
मनी व्यू ऐप से लोन लेने को लेकर लगभग आपको अपने सभी सवालों के जवाब आज इस लेख में मिलने वाले हैं ऐसे में ध्यानपूर्वक आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें। Money View की मोबाइल एप तथा वेबसाइट दोनों ही बनी हुई है। तो आप लोन लेने के लिए वेबसाइट के माध्यम से या फिर ऐप किसी के भी माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Money View App Se Loan कितना मिलता है
इस ऐप से आप कम से कम ₹5000 की लोन राशि और अधिक से अधिक 5 लाख रुपए तक की लोन राशि ले सकते हैं। जब आप इस एप्लीकेशन में लोन के लिए आवेदन करेंगे तब आपको आपकी पात्रता के अनुसार लोन राशि बताई जाएगी उस लोन राशि को प्राप्त करने के लिए जब आप आवेदन कर देंगे तो आपको लोन राशि बैंक खाते में प्रदान कर दी जाएगी।
अधिक लोन राशि को प्राप्त करने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। वहीं अगर आपने पहले कभी लोन लिया है तो उसको समय पर जमा किया जाना चाहिए ऐसी स्थिति में आपको एक साथ अधिक लोन भी यहां से मिल सकता है।
Money View App Se Loan कितनी ब्याज दर पर मिलता है
मनी व्यू से पर्सनल लोन लेने पर लोन राशि पर लगने वाली मंथली ब्याज दर 1.33% से शुरू होती है। अलग-अलग व्यक्तियों को मनी व्यू के द्वारा अलग-अलग ब्याज दर पर लोन राशि प्रदान की जाती है। लोन राशि पर लगने वाली ब्याज दर अनेक बातों पर निर्भर करती है जैसे की आपके सिविल स्कोर कितने हैं पिछले लोन का रिकॉर्ड कैसा है, कितने समय के लिए आप लोन राशि को ले रहे हैं तथा कितना लोन आप ले रहे है।
जब आप मनी व्यू ऐप में लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करेंगे उस समय आपको मोबाइल स्क्रीन पर बताया जाएगा कि आखिर में कितनी प्रतिशत ब्याज दर आपकी लोन राशि पर लगाई जाएगी तो इस जानकारी को जानने के बाद ही आपको लोन के लिए आवेदन करना है।
Money View App Se Loan लेने पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस
जब आप मनी व्यू एप में लोन के लिए आवेदन करेंगे तो प्रोसेसिंग फीस भी ली जाएगी प्रोसेसिंग फीस के अलावा आपसे किसी प्रकार का कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा। जो लोन राशि आपके लिए अप्रूव की जाएगी उसी में से प्रोसेसिंग फीस को काट लिया जाएगा यानी कि पहले आपको कोई भी प्रोसेसिंग फीस जमा नहीं करनी है।
Money View App Se Loan लेने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- वोटर आईडी कार्ड
- सेल्फी
- आय का प्रमाण
- पता का प्रमाण
- मोबाईल नम्बर
Money View App Se Loan लेने के लिए पात्रता
- अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी कम से कम 13500 की महीने की सैलरी जरूर होनी चाहिए। वहीं अगर आप खुद का कोई भी बिजनेस करते हैं या फिर किसान है या फिर कोई भी है तो आपकी न्यूनतम सैलरी ₹25000 जरूर रहनी चाहिए।
- सैलरी बैंक खाते के अंतर्गत ही आनी चाहिए।
- आपके पास अपना आधार कार्ड पैन कार्ड जरूर होना चाहिए।
- आपका सिबिल स्कोर खराब नहीं रहना चाहिए।
- आपकी आयु 21 वर्ष से 57 वर्ष के बीच में रहनी चाहिए।
Money View App Se Loan Kaise Le
- मनी व्यू से लोन लेने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर मानी हुई एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें।
- अब एप्लीकेशन में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- अब अपनी पात्रता चेक करें कि आप लोन राशि को प्राप्त करने के योग्य है या नहीं।
- अब आपको लोन अमाउंट का तथा लोन को चुकाने के लिए समय का चयन कर लेना है।
- अब लोन के लिए केवाईसी और बैंक स्टेटमेंट को अपलोड कर देना है।
- अब इस लोन एप्लीकेशन को सबमिट कर देना है।
- अब आपको लोन अप्रूवल को लेकर इंतजार करना है कुछ देर में आपका लोन को अप्रूवल प्रदान कर दिया जाएगा और फिर लोन राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
