मध्यप्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतरीन तरीके से जीवन यापन करने और उन्हें रोजगार दिलाने हेतु कई योजनाओं की शुरुआत की जा चुकी है l कुछ योजनाएं तो विशेष रूप से मुख्य वर्ग के लोगों के लिए ही निकाली गई है, ऐसी ही एक योजना भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना है l भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना की शुरुआत 6 सितंबर 2022 को मध्य प्रदेश कैबिनेट के द्वारा की गई है l हालांकि इस योजना के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है l
भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना
SC वर्ग के युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना निकाली गई है l लेकिन आपको बता दें कि ST वर्ग के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा तीन योजनाएं निकाली गई है वे योजनाएं है –
- भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना
- टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना
- मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को रोजगार दिलाने के सिलसिले में इन तीनों योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है l अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग इन तीनों योजनाओं का भरपूर लाभ लेकर अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं l और आगे ठीक तरह से जीवन यापन कर सकते हैं l
MP Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana overview
| Topic | भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना |
| Organization | Govt. of MP |
| State | Madhya Pradesh |
| Scheme | भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना |
| Launched by | CM of MP |
| Beneficiary | Citizens of Madhya Pradesh |
| Category | ST |
| Official Website | https://samast.mponline.gov.in/ |
भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना
योजना हाल ही में शुरू की गई योजना है l इस योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं की गई है l आपको बता दें की इस योजना में अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को रोजगार शुरू करने हेतु एक लाख से ₹5000000 तक लोन दिए जाएंगे l साथ ही 5% ब्याज दर के अनुसार उन्हें भुगतान करना होगा l

टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना
टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवा अपना रोजगार खोलने के लिए ₹10000 से ₹100000 तक का लोन ले सकेंगे एवं बात करें ब्याज दर की तो 7% ब्याज दर के अनुसार उन्हें लोन का भुगतान करना होगा l ऐसे हितग्राही जिनकी उम्र 18 वर्ष से 55 वर्ष के बीच है वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं l
मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना
मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना के तरह अनुसूचित जनजाति वर्चाग के लोग जिनका काम कृषि, पशुपालन, मत्हस्तेय पालन इत्यादि से सम्बन्धित है तो ऐसे युवाओं और मज़दूरों को इस योजना के अंतर्गत सरकार से अधिकतम 2 करोड़ रूपये प्रदान किए जाएँगे l
Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana की पात्रता
दोस्तों भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना में वही लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जो इस योजना की पात्रता रखते हैं l नीचे हमने बताया है कि भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना की पात्रता क्या क्या है –
- इस योजना में केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी लोग आवेदन कर सकते हैं
- जो युवा अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत आते हैं वह आवेदन कर सकते हैं
- हितग्राही का बेरोजगार होना जरूरी है
- किसी भी बैंक का डिफॉल्टर हितग्राही नहीं होना चाहिए
योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- समग्र आईडी
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आवास प्रमाण पत्र
- इत्यादि
MP Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana के लाभ
दोस्तों इस योजना के एक नहीं बल्कि अनेक लाभ हैं और विशेषताएं भी हैं l इस योजना के तहत युवाओं को लोन की सुविधा प्रदान की जाती है और इसके निम्नलिखित लाभ हैं –
- मध्य प्रदेश के सभी अनुसूचित जनजाति के नागरिक का लाभ दे सकते हैं
- निर्माण प्रक्रिया के लिए 100000 से लेकर ₹500000 तक का लोन दे सकते हैं
- कारोबार/व्यवसाय संबंधित प्रक्रिया हेतु 1 से ₹2500000 तक लोन मिल सकता है
- हितग्राहियों को मात्र 5% ब्याज दर के हिसाब से लोन का भुगतान करना है
बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करें
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कैबिनेट बैठक में 3 योजनाओं में से योजना की भी स्वीकृति प्रदान की है l जैसा कि यह हाल ही में योजना बनाई गई है अतः इस योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है l हो सकता है कि इन योजनाओं के लिए अलग से पोर्टल बनाए जाएं l आवेदकों को चाहिए कि वह हमारे साथ जुड़े रहे ताकि उन्हें योजना से संबंधित नई अपडेट मिल सके l
Conclusion
आज किस आर्टिकल में हमने आपको भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना एवं टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के बारे में बताया l उम्मीद करते हैं कि मध्य प्रदेश के सभी अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवा इन दोनों योजनाओं का भरपूर लाभ ले सकेंगे l जैसा कि हमने आपको बताया कि अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है जैसे ही इस बारे में कोई नई अपडेट मिलती है हम आपको तुरंत सूचित कर देंगे उसके लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे l
FAQs related to भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना
अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर योजना निकाली गई है l
जी हां! इस बारे में अधिक जानकारी आपको तभी मिल पाएगी जब उसके लिए आवेदन शुरू कर दिया जाएगा l
दोस्तों बताई गई योजनाओं से केवल आपको लोन की राशि दी जाएगी एवं लोन की गारंटी सरकार द्वारा की जाएगी l लोन माफ करने के संबंध में कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं l