आज की पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप मोबाइल नंबर से समग्र आईडी निकाल सकते हैं l बहुत से ऐसे दस्तावेज होते हैं जिन्हें डाउनलोड करने या उनकी डिजिटल कॉपी लेने के लिए हमें मोबाइल नंबर, ओटीपी, आधार नंबर या अन्य जानकारी की आवश्यकता होती है, लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं कि आप समग्र आईडी मात्र अपने मोबाइल नंबर से देख सकते हैं l आज की पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि मोबाइल नंबर डालकर किस प्रकार आप समग्र आईडी निकाल सकते हैं l
मोबाइल नंबर से समग्र आईडी निकालें
समग्र आईडी देखने के लिए आपके पास एक नहीं बल्कि कई सारे ऑप्शन है जिनमें से एक ऑप्शन बहुत अच्छा है वह मोबाइल नंबर l और इस पोस्ट में हम आपको यही बताएंगे कि आप मोबाइल नंबर डालकर किस प्रकार समग्र आईडी देख सकते हैं l अन्य ऑप्शन जैसे कि समग्र परिवार आईडी, परिवार के सदस्य की आईडी या सदस्य के मोबाइल नंबर से वह अन्य तरीकों से भी आप समग्र आईडी देख सकते हैं l इसके लिए भी आपको ऑनलाइन सुविधा मिलती है l
Samagra id download by mobile number overview
| Topic | मोबाइल नंबर से समग्र आईडी निकालें |
| Organization | समग्र सुरक्षा मिशन, मध्यप्रदेश शासन |
| State | Madhya Pradesh |
| Document | Samagra Id |
| Article type | Document download |
| Process | Online |
| Helpline | 0755-2700800 |
| Official website | samagra.gov.in |

क्या है समग्र आईडी और किस काम आती है
दोस्तों समग्र आईडी एक प्रकार का कार्ड होता है जिसमे परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज किया जाता है l परिवार के मुखिया की जानकारी और परिवार में कितने सदस्य है, उनकी कितनी आयु है और उनका आधार नंबर क्या है, इन सभी की जानकारी समग्र आईडी में मौजूद होती है l मध्य प्रदेश में कई ऐसी योजनाए सरकार लाती हैं जिसमे आवेदन करने के लिए समग्र आईडी होना ज़रूरी है l और भी बहुत से छेत्रों में समग्र आईडी काम में आती है l
- MP E Uparjan Portal Rabi 2022 – 23
- MP Rojgar Panjiyan Registration 2022
- डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना
समग्र आईडी कैसे देखें मोबाइल नंबर से
दोस्तों मध्यप्रदेश में जितने भी मूलनिवासी परिवार हैं उन सभी के पास समग्र आईडी उपलब्ध होती है l समग्र आईडी मूल रूप से एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें परिवार के सदस्यों का विवरण दर्द रहता है l मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जब भी कोई योजनाएं निकाली जाती है तो उसमें समग्र आईडी आवश्यक रूप से मांगी जाती है l नीचे हमने आपको बताया है कि मोबाइल नंबर डालकर कैसे आप Samagra ID देख सकते हैं और उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं l
मोबाइल नंबर से समग्र आईडी निकालें
दोस्तों अगर आपने समग्र आईडी बनवा ली है और आप अपने परिवार का विवरण देखना चाहते हैं तो नीचे हमने बताया है कि किस प्रकार आप मोबाइल नंबर से समग्र आईडी देख सकते हैं l इसके लिए समग्र आईडी का मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है l तो आइए जानते हैं –
- मोबाइल नंबर से समग्र आईडी देखने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना है
- उसके बाद आपके सामने समग्र पोर्टल का डैशबोर्ड खुलेगा

- अब आपको “समग्र आईडी जाने” में एक ऑप्शन ‘मोबाइल नंबर से’ पर क्लिक करना है
- अब आपको मोबाइल नंबर डालना है
- उसके बाद सदस्य का आयु वर्ग का चयन करना है l यदि सदस्य की आयु 38 वर्ष है तो आपको आयु वर्ग 35-40 चुनना है
- अब सदस्य के नाम का प्रथम दो अक्षर लिखना है
- अब कैप्चा भरें

- उसके बाद ‘देखें’ पर क्लिक करें
- अब आपके सामने समग्र आईडी खुल जाएगी
- अब आपको Print पर क्लिक करके समग्र आईडी प्रिंट अथवा डाउनलोड कर देना है
तो दोस्तों इस तरह से आप समग्र आईडी मात्र मोबाइल नंबर डाल कर देख सकते हैं l और इसका चाहे तो प्रिंटआउट भी ले सकते हैं l
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया की समग्र आईडी क्या होती है और समग्र आईडी कैसे निकालें l वैसे तो समग्र आईडी कई तरीकों से आप देख सकते है, लेकिन हमने आपको सबसे आसान तरीका बताया है जिसमे आप मात्र अपने मोबाइल नंबर से समग्र आईडी देख सकते है और इसको प्रिंट भी कर सकते है l उम्मीद करते है की आपको ये पोस्ट अच्छी लगी होगी l इसी तरह की अपडेट पाने के लिए विजिट करें – impnews.co.in पर!
