Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana | मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022

बेरोजगारी के इस दौर में बढ़ती महंगाई के चलते बेरोजगारी भी आम हो रही है l ऐसे में सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को बेहतरीन रोजगार देने हेतु नई नई योजनाएं निकाली जा रही है l ऐसी ही एक योजना जिसका नाम Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana (मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022) है l इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा की गई है l Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana के अंतर्गत रोजगार शुरू करने हेतु नागरिकों को लोन लेने की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी l

Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana

मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या और बेरोजगारी के चलते मुख्यमंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022 निकाली गई है l जिसमें मध्य प्रदेश के प्रत्येक युवा जो इसके पात्रता रखते हैं वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं l मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की पात्रता क्या है, इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना है, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी एवं इस योजना का महत्व क्या है? संबंधित सभी जानकारियां आपको इस आर्टिकल में दी जाएगी l

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022

वैसे तो मध्य प्रदेश में बेरोजगारी खत्म करने हेतु मध्य प्रदेश सरकार समय-समय पर नई नई योजनाएं लाती रहती है, लेकिन इस बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने जो योजना लाई है उसमें पात्रता रखने वालों को इस योजना के अंतर्गत लोन की सुविधा दी जाएगी l मतलब की इच्छुक युवा इस योजना के तरत बैंक से लोन ले सकेंगे ताकि वह अपना रोजगार शुरू कर सकें l तो अगर आपके मन में भी है कोई आईडिया या प्लान तो आप भी इस योजना का लाभ लेकर अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते है l

Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana overview

TopicMukhyamantri Udyam Kranti Yojana
OrganizationGovt. of Madhya Pradesh
scheme typeGovt. scheme
StateMadhya Pradesh
BeneficiaryCitizens of Madhya Pradesh
Schemeमुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना
Session2022
Launched byCheif Minister of MP
Start date13 March 2022
Official websitesamast.mponline.gov.in
Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana
Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022 का उद्देश्य

दोस्तों इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश भर में जो युवा बेरोजगार है या जो अपना स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण मैं कोई कारोबार शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो वह मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022 के तहत लोन लेकर अपने कारोबार को शुरू कर सकें एवं प्रदेश के सभी नागरिकों को प्रोत्साहित कर सके l इस योजना के अंतर्गत उद्यम और सेवा क्षेत्र में युवाओं को ऋण पर 3% ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा। स्वरोजगार के लिए प्रदेश के नागरिकों को प्रोत्साहित करना ही इसका उद्देश्य है l

Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana eligibility

बाकी योजनाओं की तरह ऐसी योजना में भी प्रदेश का हर नागरिक आवेदन नहीं कर सकता, बल्कि इसके लिए कुछ पात्रता रखी गई है l नीचे हमने बताया है कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022 की पात्रता क्या क्या है

  • आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वी कक्षा पास होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आए 12 लाख रुपया या इससे कम होनी चाहिए ।
  • इसके अलावा यदि आवेदक कर दाता है तो इस स्थिति में आवेदक द्वारा पिछले 3 वर्ष की आयकर विवरण आवेदन के साथ जमा करना होगा। 

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022 का लाभ

दोस्तों जितने भी लोग नवीन उद्यम स्थापित करेंगे उन उद्यमियों को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022 का भरपूर लाभ दिया जाएगा, जोकि निम्न है

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना के माध्यम से प्रदेश के युवा अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करके आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
  • 7 वर्षों तक इस योजना के अंतर्गत 3% ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • विनिर्माण इकाई और उद्यम स्थापित करने वाले युवाओं को ₹100000 से लेकर ₹5000000 एवं सेवा क्षेत्र के लिए ₹100000 से ₹2500000 तक का ऋण मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत मुहैया कराया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ केवल नवीन उद्यम स्थापित करने वाले नागरिकों को ही प्रदान किया जाएगा। इस योजना के प्रावधान सभी वर्गों के आवेदक के लिए समान होंगे।
  • केवल वही नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं जो किसी बैंक के किसी वित्तीय संस्था में डिफाल्टर ना हो।
  • इसके अलावा आवेदक द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की किसी अन्य स्वरोजगार योजना का लाभ प्राप्त करने वाले नागरिकों को इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
  • जिस अवधि के लिए लाभार्थी का खाता एनपीए बना रहा है उस अवधि के लिए कोई ब्याज अनुदान प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • इसके अलावा ब्याज अनुदान की प्रतिपूर्ति वार्षिक अवधि पर की जाएगी।
  • गारंटी फीस प्रचलित दर से अधिकतम 7 वर्षों तक मोरटोरियम अवधि सहित दी जाएगी।
  • इस योजना का कार्यान्वयन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा किया जाएगा।

How to apply for Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana

दोस्तों अगर आप भी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022 की पात्रता रखते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे हमने बता दिया है कि किस प्रकार आप Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana online apply कर सकते हैं l

  1. Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana online apply करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है, जिसका लिंक नीचे दिया गया है
  2. उसके बाद आपको होम पेज पर आवेदन करें पर क्लिक करना है
  3. अब आपको create new profile पर क्लिक करना है
  4. अब आपको अपने आवेदन हेतु प्रोफाइल फॉर्म भरना है
  5. profile create कर देने के बाद login करना है
  6. डैशबोर्ड में लॉगिन करने के बाद आपको मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना का चयन करना है
  7. अब जो आवेदन फॉर्म खुलेगा उसमें सभी बेसिक जानकारी भरना है
  8. आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है
  9. अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है
  10. इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं l
  11. आवेदन करने के पश्चात आपको एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ध्यान से निकाल देना है

Conclusion

तो दोस्तों इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं इसके भरपूर लाभ उठा सकते हैं l यदि आपको इस योजना के संबंध में कोई कंफ्यूजन है तो हमें कमेंट करके जरूर पूछें और इसी तरह की अपडेट पाने के लिए विजिट करते रहें impnews.co.in पर!

FAQs – Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत हमें कितने प्रतिशत ब्याज दर पर लोन मिलेगा?

दोस्तों कारोबार की शुरुआत करने हेतु यदि आप मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना के तहत लोन लेते हैं तो आपको 3% ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा l

इस योजना में आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक कौन सा है?

यह रहा डायरेक्ट लिंक – https://samast.mponline.gov.in/