आज की पोस्ट में हम आपको प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 के बारे में जानकारी देंगे l दोस्तों इस योजना के बारे में तो आप आज से नहीं बल्कि 7 वर्षों से सुनते चले आ रहे हैं l यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा निकाली गई योजना है जिसमें ग्रामीण इलाकों में बसने वाले नागरिकों को जीरो बैलेंस खाता खोलने की सुविधा दी जाती है l इसी के साथ यदि कोई प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 के तहत खाता खुलवाता है तो उसे और भी बहुत से फायदे मिलते हैं l
प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022
2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत लोग खाता खुलवा रहे हैं और इसका लाभ लिए जा रहे हैं l लेकिन सवाल उठता है कि आखिर यह योजना है क्या तो दोस्तों यह एक सरकार के द्वारा निकाली गई योजना है जिसमें ग्रामीण इलाकों में बसने वाले एवं शहर में जिन लोग पेंशन लेना चाहते हैं या गैस सब्सिडी अथवा अन्य लाभ लेना चाहते हैं तो उनके लिए इस योजना के तहत जीरो बैलेंस खाता खोले जाते हैं l इस योजना के तहत जितने भी ग्राहक खाता खुलवाते हैं तो उन्हें एटीएम की सुविधा भी दी जाती है साथ ही लोन की सुविधा भी दी जाती है l
प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 overview
| Topic | प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 |
| Organization | Prime Minister of India |
| Scheme | प्रधानमंत्री जनधन योजना |
| Launched on | August 2014 |
| Launched by | PM of India |
| Beneficiary | Indian citizens |
| Eligibility | Not required |
| Account | Zero balance account |
| Opening process | Offline/online |
| Official website | pmjdy.gov.in |

- Learning licence apply online 2022
- cracker licence क्या है और कैसे बनाएं
- Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana
प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 के लाभ
देश भर में करोड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खुलवाया है और इसका लाभ ले रहे हैं l यदि आप भी अपने परिवार में से किसी सदस्य का इस योजना के तहत खाता खुलवाएंगे तो आपको भी निम्न लाभ दिए जाएंगे –
- बैंक रहित व्यक्ति के लिए एक मूल बचत बैंक खाता खोला जाता है।
- PMJDY खातों में कोई न्यूनतम शेष राशि बनाए रखने की कोई आवश्यकता नहीं है।
- PMJDY खातों में जमा राशि पर ब्याज मिलता है।
- PMJDY खाताधारक को Rupay Debit card प्रदान किया जाता है।
- 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर (28.08.2018 के बाद खोले गए नए पीएमजेडीवाई खातों के लिए 2 लाख रुपये तक बढ़ाया गया) प्रधानमंत्री जनधन योजना खाताधारकों को जारी किए गए रुपे कार्ड के साथ उपलब्ध है।
- 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट (ओडी) सुविधा पात्र खाताधारकों को उपलब्ध हैं।
- PMJDY खाते प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT), प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), सूक्ष्म इकाई विकास और पुनर्वित्त एजेंसी बैंक (MUDRA) योजना के लिए पात्र हैं।
तो दोस्तों इस प्रकार प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले जाने वाले जीरो बैलेंस अकाउंट के लाभ ही लाभ हैं l अब बात करते हैं कि कौन-कौन लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं l
प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 की पात्रता
वैसे तो भारत के प्रत्येक नागरिक को यह अधिकार है कि वह प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खुलवाएं l लेकिन आपकी संतुष्टि के लिए नीचे हमने बताया है कि कौन-कौन लोग प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं –
- कोई भी महिला एवं पुरुष प्रधानमंत्री जनधन योजना का लाभ ले सकती है
- विद्यार्थी अपनी स्कूल की छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खुलवा सकता है
- आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है l छोटे बच्चे एवं बड़े लोग भी यह खाता खुलवा सकते हैं
- पेंशन प्राप्त करने या गैस सब्सिडी लेने के लिए भी प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं
- रुपे डेबिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है
- जो लोग बड़े-बड़े बैंक में जाकर खाता नहीं खुलवा सकते हैं या कम पढ़े लिखे हैं, तो वह भी इसमें आसानी से अपना खाता खुलवा सकते हैं
- 11 वर्ष के बच्चे भी इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं और इसका लाभ ले सकते हैं
Zero balance account के अन्य फायदे
दोस्तों जितने भी लोग प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत Zero balance account खुलवा रहे हैं, उन्हें बाकी बैंकों की तरह इस खाते में भी एक नहीं बल्कि कई सुविधाएं दी जा रही हैं l यदि आपको भी इन सुविधा के बारे में पता चलता है तो आप खुद चाहेंगे कि आप भी एक Zero balance account खुलवाएं l यह रहे फायदे
- Internet Banking/Mobile Banking की सुविधा उपलब्ध है
- Debit card के लिए कोई पात्रता नहीं है
- बच्चों के लिए भी डेबिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध है
- यदि स्टेट बैंक में खाता खोलते हैं तो YONO SBI app का उपयोग कर सकते हैं
- लोन लेने की सुविधा उपलब्ध है
- ₹10000 तक का ओवरड्राफ्ट ले सकते हैं
- इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध है
- ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं
- केवल आधार कार्ड से खाता खुलवा सकते हैं
प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 आयु सीमा
दोस्तों जैसा कि हमने आपको बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना का लाभ लेने हेतु आपकी उम्र चाहे कितनी भी हो आप इसका लाभ ले सकते हैं l विद्यार्थी जिनकी आयु 10 वर्ष है वह इस खाते का उपयोग छात्रवृत्ति के लिए भी कर सकते हैं l साथ ही अधिकतम आयु की बात करें तो 59 वर्ष के व्यक्ति भी इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं और उसका लाभ ले सकते हैं l
प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 आवश्यक दस्तावेज
दोस्तों यदि आप भी प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खुलवा कर इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास निम्न दस्तावेज होना अनिवार्य है l इनके बिना आप इस योजना के तहत खाता नहीं खुलवा सकते
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- नॉमिनी डिटेल
- पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 के लिए आवेदन कैसे करें
दोस्तों अब आइए बात करते हैं कि हम किस प्रकार प्रधानमंत्री जनधन योजना 2022 के तहत जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवा कर इसके लाभ ले सकते हैं l
- इसके लिए आप किसी भी प्राइवेट और सरकारी बैंक में जाकर जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवा सकते हैं
- आप आसपास के नजदीकी बैंक में जाकर खाता खुलवा सकते हैं
- ध्यान रहे कि आपको प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत ही खाता खुलवाना है
- सबसे बढ़िया रहेगा क्या भारतीय स्टेट बैंक में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवाएं
- खाता खुलवाने की प्रक्रिया ऑफलाइन है मतलब कि आपको ब्रांच में जाकर ही प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवाना होगा
- जीरो बैलेंस अकाउंट तो आप ऑनलाइन खोल सकते हैं लेकिन प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने की सुविधा ऑनलाइन नहीं रखी गई है
- खाता खुलवाते समय आपको तुरंत ही डेबिट कार्ड के लिए भी आवेदन कर देना है
Conclusion
तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना 2022 क्या है और इसके क्या क्या फायदे हैं l उम्मीद करते हैं कि लाभ जानकर और सुविधाएं जानने के बाद आप भी प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत अपना एक जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवा आएंगे और इसके लाभ लेंगे l यदि आपको इसके बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो कमेंट जरूर करें l
जी नहीं! अभी तक किसी भी बैंक ने प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने की सुविधा ऑनलाइन नहीं की है l
जी हां! आप स्कॉलरशिप लेने के लिए भी जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवा सकते हैं l
दोस्तों इसका अर्थ होता है कि एक ऐसा खाता है जिसमें यदि पैसे ना भी हो तो भी आपको कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं है l कुल मिलाकर मिनिमम एवरेज बैलेंस मेंटेन करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है l
